धर्म-अध्यात्म

सितम्बर माह में 12 सितंबर 2022 को सबसे पहले ग्रह मार्गी से वक्री होगा।

Kajal Dubey
12 Sep 2022 11:23 AM GMT
सितम्बर माह में 12 सितंबर 2022 को सबसे पहले  ग्रह मार्गी से वक्री होगा।
x
जब दिन, सप्ताह या महीना बदलता है तो इससे ग्रहों की चाल भी बदलती है।
जब दिन, सप्ताह या महीना बदलता है तो इससे ग्रहों की चाल भी बदलती है। इन ग्रहों की चाल बदलने से व्यक्ति के जीवन पर भी एक गहरा प्रभाव पड़ता है। इस साल सितंबर माह में भी कई बड़े ग्रहों में परिवर्तन होने के कारण विभिन्न राशियों में शुभ-अशुभ का योग भी बन रहा है। इतना ही नहीं, इस महीने में 1 ग्रह की वक्री होगा। जब ग्रह वक्री होता है तो वह टेढ़ी चाल चलने लगता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि ऐसे कौन से ग्रह है, जो इस महीने में राशि बदलेंगे-
इस माह में 10 सितंबर 2022 को सबसे पहले बुध ग्रह मार्गी से वक्री होगा। बता दें कि बुध ग्रह का सीधा संबंध वाणी और बुद्धि से है। जब यह ग्रह वक्री होगा तो कन्या राशि वालों पर लोगों पर इसका अशुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है।
शुक्र ग्रह का संबंध व्यक्ति की लग्जरी लाइफ, प्रेम व रोमांस से होता है।ये ग्रह इस समय सिंह राशि में है और 15 सितंबर के दिन शुक्र ग्रह सिंह राशि में अस्त हो जाएगा। जब ऐसा होगा, तो इसका सीधा प्रभाव लोगों की लव लाइफ पर देखने को मिलेगा।
17 सितंबर 2022 में सूर्य ग्रह में परिवर्तन होगा। यह ग्रह सिंह राशि से निकलकर कन्या में प्रवेश करेगा। जब सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेगा तो इससे बुधादित्य नाम का शुभ योग बनेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन और बुध के साथ युति बनने से कई लोगों को इसका शुभ फल मिलेगा।


न्यूज़ क्रेडिट :prabhasakshi
Next Story