धर्म-अध्यात्म

अक्टूबर माह में शनि बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों के जीवन में आएगी खुशियां

Subhi
10 Sep 2022 4:52 AM GMT
अक्टूबर माह में शनि बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों के जीवन में आएगी खुशियां
x
ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है। न्याय के देवता माने जाने वाले शनि देव कर्मों के हिसाब से व्य़क्ति को फल देते हैं। माना जाता है जिसकी कुंडली में शनि अच्छी स्थिति में है, तो शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है। न्याय के देवता माने जाने वाले शनि देव कर्मों के हिसाब से व्य़क्ति को फल देते हैं। माना जाता है जिसकी कुंडली में शनि अच्छी स्थिति में है, तो शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 23 अक्टूबर 2022 से शनि ग्रह मकर राशि में मार्गी गति से चलेंगे। ऐसे में कई राशियों के लिए कष्टकारी साबित होगा। लेकिन कई राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां लाएंगे। जानिए किन राशियों को मिलेगा लाभ।

शनि के मार्गी होने से इन्हें मिलेगा लाभ

मेष राशि

इस राशि में शनि ग्रह दशम भाव में विराजमान हैं और 23 अक्टूबर से मार्गी हो जाएंगे। शनि का मार्गी होना इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित होगा। जो लोग बिजनेस में कड़ी मेहनत कर रहे हैं उन्हें सफलता जरूर हासिल होगी। इसके साथ ही धन लाभ के पूरे योग बन रहे हैं। करियर के क्षेत्र में भी सफलता हासिल होगी। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशि

इस राशि में शनि सप्तम भाव में मार्गी होगे। ऐसे में इन राशि के जातकों को कई तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। बिजनेस और नौकरी में भी विशेष लाभ मिलेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी। नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिलने के पूर्ण आसार है। वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी।

तुला राशि

इस समय तुला राशि में शनि की ढैय्या चल रही है। लेकिन शनि के मार्गी होने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। पैसों की तंगी से छुटकारा मिलेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ सेहत भी अच्छी रहेगी। अगर कहीं निवेश किया है, तो उसमें भी लाभ मिलेगा। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिलेगी।

वृश्चिक राशि

23 अक्टूबर को शनि के मार्गी होने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। वाहन और भवन सुख मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यापार के नए-नए साधन खुलेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी। परिवार से हो रहे वाद विवाद से भी छुटकारा मिलेगा।

मीन राशि

इस राशि के जातकों के लिए भी शनि का मार्गी होना लाभकारी साबित होगा। इस राशि में शनि लाभ भाव में मार्गी हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को लाभ ही लाभ मिलेगा। परिवार में आने वाली समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। सही दिशा में कार्य करने से भविष्य में लाभ ही लाभ मिलेगा। नौकरी और बिजनेस में भी लाभ मिलेगा।


Next Story