धर्म-अध्यात्म

भाद्रपद माह में इन राशि वालों के ऊपर रहेगी बाल गोपाल की विशेष कृपा, मिलेगी सफलता

Tara Tandi
3 Sep 2023 7:37 AM GMT
भाद्रपद माह में इन राशि वालों के ऊपर रहेगी बाल गोपाल की विशेष कृपा, मिलेगी सफलता
x
भाद्रपद महीना हिंदू कैलेंडर का छठा महीना होता है। इस माह को भादो भी कहा जाता है। भाद्रपद महीना 01 सितंबर 2023 से शुरु होकर 29 सितंबर 2023 तक चलेगा। भादो का महीना धर्म और आध्यात्म के लिहाज से बहुत ही श्रेष्ठ माह माना जाता है। भाद्रपद महीना भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश दोनों को ही समर्पित होता है। भादो के महीने में ही भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी बहुत ही धूम-धाम के साथ मनाई जाती है। वहीं इसी माह में 10 दिनों तक गणेशोत्सव की धूम रहती है। वैदिक ज्योतिषशास्त्र के नजरिए से भाद्रपद महीना में ग्रहों की चाल विशेष रही जिससे इसका लाभ कुछ राशि के जातकों के ऊपर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं भादो के महीने में किन-किन राशि वालों के भाग्य के सितारे बुलंद रहेंगे।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए हिंदू कैलेंडर का छठा महीना भाद्रपद और अंग्रेजी कैलेंडर का सितंबर का महीना करियर और भाग्य के लिए लिहाज से सफलताओं के भरा रहेगा। भाग्य का अच्छा साथ इस माह आपको मिलेगा जिससे आपको मान-सम्मान और आर्थिक स्थिति में सुखद बदलाव देखने को मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा और सकारात्मकता बनी रहेगी। नौकरी और व्यापार करने के वाले जातको को लाभ के संकेत हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को इस माह एक साथ कई तरह की खुशियां मिलेगी। करियर के लिहाज से यह महीना बहुत ही शानदार रहेगा। आपको ऊंचाई हासिल होगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रुका का धन आपको इस माह वापस मिलने की संभावना है। आपको कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा और किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी जो आगे चलकर आपके करियर में सहायक सिद्ध होगा। सेहत में सुधार दिखाई देगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह महीना धन प्राप्ति के लिहाज से शुभ रहेगा। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पूरे महीने होती रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको उन्नति और यश की प्राप्ति होगी। आपके व्यवहार और काम की तारीफ हर कोई करेगा।
परिवार में सुख-शांति और धर्म-कर्म के कामों में व्यस्त रहेंगे।
यह भी पढ़ें-
September Horoscope 2023: आपके लिए सितंबर का महीना कैसा रहेगा, पढ़ें सभी 12 राशियों का मासिक राशिफल
Astrology: आखिर किस ग्रह के अशुभ होने से होता है मानसिक तनाव ? जानिए उपाय
Astrology: सूर्य-शुक्र की युति गृहस्थ के लिए शुभ क्यों नहीं ? क्यों मिलते है विपरीत परिणाम ?
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों के लिए यह महीना किसी वरदान से कम नहीं होगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आपके हर एक काम समय पर पूरे होंगे। नौकरी में अच्छा पल देखने को मिलेगा। वेतन में वृद्धि और प्रमोशन के संकेत है। इस माह आपकी इच्छा पूरी हो सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह महीना एक साथ कई तरह की खुशियां लेकर आने वाला होगा। करियर में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल होगा। लोग आपके पास अपनी समस्याओं को निवारण के लिए आएंगे। परिवार में एकता और खुशियां रहेंगी।
Next Story