धर्म-अध्यात्म

नवरात्र के 9 दिनों में मातारानी को प्रसन्‍न करने के लिए जरूर करें ये कार्य

Kajal Dubey
5 April 2022 3:45 AM GMT
नवरात्र के 9 दिनों में मातारानी को प्रसन्‍न करने के लिए जरूर करें ये कार्य
x
मां दुर्गा के भक्‍त पूजन में लाल रंग की वस्‍तुओं का अर्पण करते हैं।

जनता से रिश्ता वेब्डेस्क। मां दुर्गा के भक्‍त पूजन में लाल रंग की वस्‍तुओं का अर्पण करते हैं। लेकिन यह बहुत कम लोगों को पसंद है कि लाल रंग का उपयोग पूजन में क्‍यों किया जाता है। ज्‍याेतिषाचार्य पंडित सौरभ दुबे बताते हैं कि माता दुर्गा को लाल रंग बेहद प्रिय हैं। नवरात्र के 9 दिनों में मातारानी की पूजा में लाल रंग के फूल चढ़ाएं और माता को लाल चुन्नी चढ़ाएं या लाल रंग के वस्त्र जरूरी पहनाएं। इससे मातारानी प्रसन्‍न होती हैं।

- माता की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाना चाहिए क्योंकि यह समृद्धि और अच्छे भाग्य का प्रतीक माना जाता है। लाल रंग शरीर में ऊर्जा का संचार करता है तथा यह हमारे कार्य करने की क्षमता को भी बढ़ाता है।
- नवरात्र में माता के विशेष श्रृंगार भी कर सकते हैं, यह मां को अति प्रिय होता है। अगर संभव हो तो खुद भी लाल रंग के वस्त्र पहनकर सच्चे मन से पूजा करें।
- घर के मुख्य दरवाजे पर पूजा से पहले हर रोज रोली से स्वातिक बनाएं। रोली से स्वास्तिक बनाने पर शुक्र और सूर्य ग्रह जीवन में सकारात्मकता लाते हैं।
- नवरात्र में नौ दिन तक मां के सामने अखंड ज्योत भी जला सकते हैं। ध्यान रहे की अगर आप अखंड ज्योत जलाने का प्रण ले चुके हैं तो ज्योत नौ दिनों तक जलती रहनी चाहिए।
- माता को प्रसन्न करने के लिए पूजा करने के बाद दुर्गा सप्‍तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ कर सकते हैं। यदि दुर्गा सप्तशती का पाठ नहीं कर सकते हैं तो कम से कम 'ओम ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे' की एक माला हर रोज अवश्य करें।
नवरात्र में आप क्या करने से बचें :
नवरात्र का समय बेहद पवित्र माना जाता है। इसलिए इस समय मांस-मदिरा, लहसुन-प्‍याज का उपयोग भूलकर भी नहीं करना चाहिए। अगर आप नवरात्र का व्रत रखते हैं तो खाने में अन्न का उपयोग नहीं करें। अगर आपने नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापित किया है या अखंड ज्योत जला रहे हैं तो इन दिनों घर खाली छोड़कर नहीं जाएं। विष्णु पुराण के अनुसार, नवरात्र के समय दिन में सोना वर्जित माना गया है।


Next Story