धर्म-अध्यात्म

Rudraprayag में तमंचे से फायर कर पति ने की पत्नी की हत्या

Tara Tandi
1 Sep 2024 7:11 AM GMT
Rudraprayag में तमंचे से फायर कर पति ने की पत्नी की हत्या
x
Rudraprayag रुद्रप्रयाग: जिला मुख्यालय से लगे अमसारी में एक पति ने अपनी ही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के सामने आने के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
रूद्रप्रयाग में तमंचे से फायर कर पति ने की पत्नी की हत्या
अमसारी में एक व्यक्ति ने तमंचे से फायर कर अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक महिला रुद्रप्रयाग में अपनी मां की सहेली के घर पर रह रही थी। शनिवार को उसका पति वहां पहुंच गया। उसने तमंचे से गोली मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया।
रुद्रप्रयाग में गोली मारकर हत्या की पहली वारदार
बताया जा रहा है कि ये घटना रुद्रप्रयाग में गोली मारकर हत्या करने का पहला मामला है। इस घटना के सामने आने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि मृतका का ससुराल दिल्ली है और 15 दिन पहले ही दिल्ली से रूद्रप्रयाग आई थी। यहां अपनी मां की सहेली के वहां किराए पर रह रही है।
Next Story