धर्म-अध्यात्म

हस्तरेखा शास्त्र में बहुत कम लोगों की हथेली पर बनता है ऐसा योग

Rani Sahu
4 April 2024 5:34 PM GMT
हस्तरेखा शास्त्र में बहुत कम लोगों की हथेली पर बनता है ऐसा योग
x
हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं, निशान और आकृतियां बनी होती है जिनका व्यक्ति के जीवन और हस्तरेखा शास्त्र में विशेष महत्व होता है हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं और योग शुभ अशुभ दोनों तरह के होते हैं
जो व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर एक चीज़ के बारे में बताते हैं। ऐसे में आज हम आपको हथेली पर बनने वाले एक ऐसे शुभ योग के बारे में बता रहे हैं जिनका हथेली पर बनना धन प्राप्ति और कामयाबी का संकेत होता है तो आइए जानते हैं कि वो कौन से शुभ योग हैं।
पुष्कल योग होता है शुभ—
ज्योतिष अनुसार अगर किसी जातक की हथेली पर पुष्कल योग का निर्माण होता है तो ऐसा व्यक्ति बेहद लकी माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र की माने तो जब किसी जातक की हथेली में शनि और शुक्र पर्वत साफ और स्पष्ट रहता है और शुक्र पर्वत से भाग्य रेखा की शुरुआत होती है और ये रेखा शनि पर्वत के मध्य तक जाती है जिनकी हथेली में पुष्कल योग बनता है वे बहुत ही खुशनसीब माने जाते हैं जिनकी हथेली पर यह योग बनता है वे अपने जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करते हैं ऐसे लोग खूब धन दौलत हासिल करते हैं।
इसके अलावा जिन जातकों की हथेली में पुष्कल योग का निर्माण होता है उनको करियर में हमेशा कामयाबी हासिल होती है ऐसे लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है ये कठिन परिस्थितियों में भी खूब प्रसन्न रहते हैं। अगर किसी जातक की हथेली में पुष्कल योग का निर्माण होता है तो ऐसे लोग दूसरों को प्रभावित करने की कला को अच्छे से जानते हैं ये स्वभाव से मृदुभाषी होते हैं इसके अलावा करियर कारोबार में सफलता हासिल करते हैं और इन्हें समाज में खूब मान सम्मान भी मिलता है।
Next Story