धर्म-अध्यात्म

जन्माष्टमी पर जयंति योग में करें राशि के अनुसार मंत्रों का जाप

Subhi
30 Aug 2021 4:35 AM GMT
जन्माष्टमी पर जयंति योग में करें राशि के अनुसार मंत्रों का जाप
x
शास्त्रों के अनुसार श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भाद्रपद की कृष्ण अष्टमी की तिथि और रोहणी नक्षत्र की स्थिति में मनाया जाता है।

शास्त्रों के अनुसार श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भाद्रपद की कृष्ण अष्टमी की तिथि और रोहणी नक्षत्र की स्थिति में मनाया जाता है। इस वर्ष ये संयोग सोमवार, 30 अगस्त को बन रहा है। इस बार अष्टमी 29 अगस्त की रात्रि 11.30 से लग रही है और 30 अगस्त की रात्रि 1.50 तक ही रहेगी और उसके बाद नवमी लग जाएगी, जो अनंत दुर्लभ शुभ योग है। अष्टमी तिथि और रोहणी नक्षत्र का अर्द्धरात्रि में होना जयंति योग का निर्माण कर रहा है। ऐसा ही योग भगवान के जन्म के समय भी बना था।ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस योग में भगवान कृष्ण के मंत्रों का जाप करना बहुत लाभदायी है। आइए जानते हैं इस जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण का र्आशीर्वाद पाने के लिए राशि के अनुसार किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

1-मेष राशि – इस राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण के गोविंद रूप का पूजन करें। उन्हे इस दिन ऊँ गोविन्दाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।
2-वृषभ राशि – ऊँ परमात्मने नम:, मंत्र का जाप वृषभ राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण की विशेष कृपा पाने के लिए करना चाहिए।
3-मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातको को जन्माष्टमी के दिन भगवान के श्री हरि रूप का पूजन ऊँ हरि नम: मंत्र का जाप करके करना चाहिए।
4-कर्क राशि – कर्क राशि के जातक ऊँ भव्य नम: मंत्र का जाप करें।
5-सिंह राशि – ऊँ श्रीधर नम: मंत्र का जाप कर सिंह राशि के लोग भगवान को प्रसन्न करने के लिए करना चाहिए।
6-कन्या राशि – कन्या राशि के जातकों के लिए इस जन्माष्टमी का विशेष मंत्र है ऊँ अचला नम:।
7- तुला राशि – ऊँ आदिदेव नम: मंत्र का जाप तुला राशि के जातकों को अवश्य शुभ फल प्रदान करेगा।
8-वृश्चिक राशि – इस राशि के जातक जन्माष्टमी पर ऊँ आदित्या नम: मंत्र का जाप करें।
9-धनु राशि – ऊँ अक्षरा नम: मंत्र धनु राशि के जातकों के लिए लाभकारी है।
10-मकर राशि – मकर राशि के जातक ऊँ अजिता नम: मंत्र का जाप करें।
11-कुंभ राशि – कुभं राशि वालों को इस जन्माष्टमी पर ऊँ अनिरुद्ध नम: का जाप करना चाहिए।
12-मीन राशि – ऊँ अवयुक्ता नम: मंत्र का जाप मीन राशि के जातकों को विशेष फल प्रदान करेगा।


Next Story