धर्म-अध्यात्म

फरवरी में इन राशि वालों का बदलेगा किस्मत...जाने अपने राशि के अनुसार

Subhi
4 Feb 2021 3:03 AM GMT
फरवरी में इन राशि वालों का बदलेगा किस्मत...जाने अपने राशि के अनुसार
x
नववर्ष 2021 का दूसरा माह फरवरी का प्रारंभ हो गया है। इस माह से लोगों को नई उम्मीदें हैं, चाहे वो बिजनेस हो या फिर नौकरी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | नववर्ष 2021 का दूसरा माह फरवरी का प्रारंभ हो गया है। इस माह से लोगों को नई उम्मीदें हैं, चाहे वो बिजनेस हो या फिर नौकरी। हर कोई जानना चाहता है कि इस माह उनकी किस्मत कैसी रहेगी? भाग्य का कितना साथ मिलेगा? काम में सफलता मिलेगी? विवाह होगा? सेहत कैसी होगी? आज जागरण अध्यात्म में जानते हैं इन सवालों का जवाब। ज्योतिषाचार्य पंडित विजय त्रिपाठी 'विजय' बता रहे हैं फरवरी 2021 का मासिक राशिफल।

मेष: रोजमर्रा के जीवन की रफ्तार भले ही कितनी भी अधिक क्यों न हो, मगर अपने स्तर पर शान्त बने रहेंगे। इस माह में आप बुजुर्गों, गरीबों, बीमारों, असहाय लोगों की मदद करेंगे और उनके सरोकारों को अपना बनाने का प्रयास करेंगे। आपकी राशि पर गुरु और शनि का शुभ योग बन रहा है, अतः किसी प्रकार का लेन-देन, निवेश आदि का लाभ भविष्य में अच्छा मिलेगा। यह कार्य के लिए बहुत ही गौरवशाली समय है, इसका अर्थ यह नहीं कि आप घर परिवार और अपनी अन्तर्चेतना से पीछे हट जाएं। सभी मामले धन से जुड़े हुए होंगे, जो विशाल आर्थिक सौदों से घरेलू खर्चों तक होंगे, जिनका तत्काल निपटारा हो जाएगा।

वृष: दूसरों के बीच आपकी लोकप्रियता, प्यार और पारिवारिक सम्बन्धों में मेल जोल बढ़ेगा। घर और कार्यक्षेत्र, दोनों ही जगह आपके पास काफी कुछ करने को होगा। आप हर तरह के शार्टकट (विशेषकर धन सम्बन्धी मामलों में) अपनाने का प्रयास करेंगे। शेयर्स में दांव लगा सकते हैं और जोखिम भरे निवेश कर सकते हैं। इस दौरान किसी के प्यार में दीवाने हो सकते हैं, जो आपके लिए सही नहीं होगा। आप छोटीछोटी बातों पर भड़क जाएंगे। आप अपने लक्ष्य की ओर ध्यान दें और आप अचानक पाएंगे कि आपका मन फिर पटरी पर आ गया है।
मिथुन: वरिष्ठ अधिकारियों की बात मानकर चलने में ही आपका लाभ है। पत्नी/बच्चों का मधुर व्यवहार मन को मोह लेगा। किसी सरकारी योजना में जुड़ने से अच्छा लाभ मिलेगा। व्यक्ति विशेष के सहयोग से स्थिति सामान्य रहेगी। आपका प्रदर्शन अच्छा बना रहेगा। ऊर्जा और प्रेरणास्पद विचारों से आपके स्वास्थ्य, शारीरिक सामर्थ्य और रचनात्मकता को तेजी मिलेगी। रचनात्मकता की दृष्टि से आप अभी बेहद सम्भावनाशील है। पूर्वनियोजित कार्यों को मूर्तरूप देने में एवं कार्य व्यापार के सिलसिले में इतनी व्यस्तता रहेगी कि और कुछ सोच ही नहीं पायेंगे।
कर्क: काम में सन्तुष्टि का अहसास होगा। आप सामुदायिक मसलों, घरेलू विवादों को सरलता से निबटाएंगे। प्रतिस्पर्धा और स्वास्थ्य में प्रतियोगिता की भावना पनपेगी। बेहतर प्रयास से बेहतर उपलब्धियां मिलेंगी। आप महसूस करेंगे कि काम ओर व्यावसायिक उन्नति के क्षेत्रों में आपकी रूचियां बढ़ी हैं तथा आप अलग-अलग विकल्पों पर विचार करेंगे। नए मूल्य और सरोकार महत्वपूर्ण होंगे। विश्वास, ताकत और आत्मबल इनके बलबूते आप किसी भी स्थिति से निबट सकते हैं। आपके लिए कुछ भी अत्यन्त कठिन या असम्भव नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपका जगमगाता प्रदर्शन रहेगा व सम्पर्क महत्वपूर्ण रहेगा। आप दूसरे लोगों को अपने से अधिक महत्व देने का मोल समझेंगे। घर/कार्यक्षेत्र में खुशनुमा माहौल रहेगा। यह काफी व्यस्तता भरा दिन होगा।
सिंह: यदि आप सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं तो चर्चा का विषय बन सकते हैं। प्रियजनों के सहयोग से व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। नई योजना को प्रारम्भ करने से पूर्व अपनी कार्यक्षमता का आंकलन अवश्य कर लें। गुजरे हुए दिन काफी मजेदार और रोचक रहे हैं। भरपूर प्रसन्नता वाले दिन बीते। आगे भी बेहतर स्थिति के आसार हैं। शानदार समय आपके लिए जारी रहेगा। कामकाज, दायित्वों, वित्त और कर्तव्यों के बीच सन्तुलन बनाए रखना आप जानते हैं। इसी प्रकार घर, परिवार, बच्चे, प्रेम और सौन्दर्य के क्षेत्र में भी सन्तुलन साधना आपके लिए सहज होगा।
कन्या: पारिवारिक जीवन में आर्थिक तंगी आयेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को विषम स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। रिश्तेदारों एवं प्रियजनों से मिलकर रहें। अपने ही कार्य समय पर करें, भाग्य के सहारे न छोड़ें। समय आर्थिक तौर पर थोड़ा कष्ट देने वाला बीतेगा। नौकरी में किये गये प्रयास निर्रथक जायेंगे। पारिवारिक जीवन में आर्थिक तंगी आ जायेगी। घर से माथे पर रोली का तिलक लगाकर निकलें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को विषम स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। रिश्तेदारों एवं प्रियजनों से मिलकर रहें।
तुला: स्वास्थ्य का ध्यान न रखने से पेट/ज्वर/मूत्र विकार आदि रोगों से ग्रस्त हो सकते हैं, ऋण न लें अथवा अदा करना मुश्किल होगा, आय में कमी होगी। पूर्वनियोजित कार्यों को मूर्तरूप देने में एवं कार्य/व्यापार के सिलसिले में दिनभर इतनी व्यस्तता रहेगी कि और कुछ सोंच ही नहीं पायेंगे। आप अपने व्यक्तित्व को निखारने में कामयाब होंगे, आलस्य तथा प्रमाद की स्थिति से दूर रहना हितकर होगा, किसी प्रतिस्पर्द्धा में शामिल होने पर फल आपके अनुरूप प्राप्त होगा। अशांन्त व उद्धिग्न रहकर भी बाह्य व्यवहार में नाटकीय प्रसन्नता का प्रदर्शन करते रहेंगे। शेयर बाजार व सट्टे में बिल्कुल दिमाग न लगायें।
वृश्चिक: वित्तीय मामलों में सन्तुलन रखें। हड़बड़ी में कोई कदम न उठाएं और न ही जल्दबाजी में निवेश करें। काम और मजे के बीच सन्तुलन रखने वाला अच्छा समय है। आपके जीवन में इतना कुछ घट रहा है कि ऐसा लगता है जैसे आपके व्यक्तित्व में जबर्दस्त बदलाव आएगा। आप विश्वास से भरपूर, जोशीले व्यक्ति के रूप में उभरेंगे। कार्यों के मामलें में तय समय सीमा का पालन करेंगे, लक्ष्यों को भी पछाड़ सकेंगे तथा कार्यों को समय पर पूरा करेंगे। आपकी संकल्पशक्ति, विश्वास तथा ऊर्जा का स्तर ऊंचा बना हुआ है।
धनु: आप हमेशा सामर्थ्य से अधिक करने के लिए लालायित रहेंगे, जिसके कारण तनावग्रस्त एवं अस्वस्थ पड़ जाएंगे। अपनी परवाह करें एवं अपना आत्मसंयम बनाए रखें। पुनर्निर्माण/मरम्मत/विस्तार या अतिरिक्त निर्माण भी सम्भव। सार्वजनिक मेल-मिलाप, सम्मेलन, आयोजन आपकी जिम्मेदारियों को बढ़ाएंगे, कुछ मानसिक तनाव का भी अहसास होगा। सम्पूर्ण मानव-जाति के प्रति आपके मन में प्यार, श्रद्धा और विश्वास का भाव जागेगा। आत्मविश्वास का भाव मजबूत होगा, शान्त रहेंगे। आप नजदीक की और सुदूर की चीजों को भी स्पष्ट देख सकेंगे। आपकी मुख्य और पूर्ण प्रतिबद्धता घर के प्रति रहेगी। आपके मकान के निर्माण सम्बन्धी महत्वपूर्ण गतिविधियां होंगी। ये आपके जीवन में खुशियां और सुखद माहौल लेकर आएंगी।
मकर: तानाशाही स्वभाव के कारण आप अपने ही लोगों की निगाहों में नीचे हो जायेंगे। व्यापारिक स्थिति ठीक रहेगी। आप निवेश को लेकर विचारशील रहेंगे। किसी शुभ कार्य के आरम्भ का समय अभी उचित नहीं है। बेचैनी, बाधाएं और परेशानी रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों की स्थिति में, परिवार में छिटपुट तकरार को छोड़कर स्थिति सामान्य रहेगी। किसी नये व्यक्ति के सहयोग से या शेयर सट्टे में आर्थिक लाभ, अपने बलबूते पर कार्य न करें तो बेहतर साबित होगा। किसी असहाय व्यक्ति की सहायता करने में आज आप कामयाब होंगे। काफी समय मित्रों के साथ मटरगश्ती में बीतेगा।

कुंभ: बौद्धिक उलझनों के कारण लाभ का मार्ग अवरुद्ध रहेगा। स्नेही सम्बन्धों/मित्रों में विवाद और शत्रुता की स्थिति भी बन सकती है, विवाद के कारण मानसिक ग्लानि रहेगी। सट्टे/शेयर बाजार/वायदा व्यापार में अल्प लाभ की सम्भावना है। आर्थिक प्रकरण चिन्ता उत्पन्न करेगा। पारिवारिक संबंधों में मतभेद रहेंगे। किसी चुनौती से सम्बद्ध रहेंगे। जनसम्पर्क बढ़ेगा। व्यस्तता रहेगी, व्यय में वृद्धि होगी। सुख सुविधा युक्त यात्रा होगी। नए कार्य व व्यवसाय के लिये उत्सुक रहेंगे। मान सम्मान भी बढ़ेगा। व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। किसी नयी योजना में धन लगाना ठीक नहीं रहेगा। शेयर सट्टे से आज आप अल्प लाभ ही कमा पायेंगे।

मीन: आपका पूरा ध्यान लक्ष्य पर रहेगा, कुछ नए प्रयोग करेंगे, रचनात्मक ऊर्जा से भरे-पूरे रहेंगे। इसकी झलक विशेष तौर पर वित्तीय मामलों और भविष्य की योजनाओं में दिखाई देगी। आप आय और खर्च में सन्तुलन बनाकर चलेंगे तथा नए सौदे और योजनाओं के बारे में सोचेंगे। राशि के प्रभाव के कारण पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में सन्तुलन बना रहेगा। वास्तव में गुप्त सभाएं बन्द दरवाजों के पीछे होंगी। वे आपकी अकेलेपन की खोज से जुड़ी हुई होंगी। आप ऊर्जा का स्तर बढ़ाने के लिए स्वयं को पुनः उत्साहित करेंगे।




Next Story