- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- हिंदू धर्म में स्नान...
धर्म-अध्यात्म
हिंदू धर्म में स्नान का महत्व: पूजा-पाठ से पहले नहाने की आवश्यकता, प्रकार और सही विधि जानें
nidhi
6 May 2026 12:34 PM IST

x
हिंदू धर्म में स्नान का महत्व
हिंदू धर्म में पूजा-पाठ या मांगलिक कार्यों से पहले नहाना जरूरी होता है. नहाने के बाद ही व्यक्ति पूजा में बैठता है. कुछ लोग न नहाने की वजह से इससे वंचित हो जाते हैं. सवाल यह है कि पूजा पाठ से पहले नहाने की जरूरत क्या है? स्नान की सही विधि क्या है? स्नान कितने प्रकार के होते हैं?
स्नान की जरूरत क्या है?
प्रात:काल में स्नान करने के बाद ही व्यक्ति शुद्ध होकर पूजा, पाठ, जप, तप आदि करने के लिए योग्य बनता है. इस वजह से प्रात:काल में स्नान करना चाहिए. शास्त्रों के अनुसार, 9 छिद्रों वाले शरीर से दिन और रात गंदगी निकलती है. इस वजह से सुबह में स्नान करते हैं ताकि शरीर शुद्ध हो जाए. नहाने के महत्व को बताते हुए लिखा है कि शुद्ध तीर्थ में सुबह के समय स्नान करने से शरीर शुद्ध होता है. स्नान करने वाले व्यक्ति को भूत-प्रेत आदि का भय नहीं रहता है. स्नान करने से शरीर साफ होता है, पाप का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है. इस वजह से ही प्रात:काल में स्नान करना चाहिए.
स्नान करने के फायदे
जो व्यक्ति स्नान करता है, उसे 10 प्रकार के गुण प्राप्त होते हैं. जो प्रात:काल में स्नान करता है, उसमें रूप, तेज, बल, पवित्रता, आयु, आरोग्य, निर्लोभता, दु:स्वप्न का नाश, तप और मेधा जैसे गुण होते हैं. वेद स्मृति में कहा गया है कि जो व्यक्ति धन, उत्तम सेहत और बल प्राप्त करना चाहता है, उसे हमेशा स्नान करना चाहिए.
स्नान 7 तरह के होते हैं
शास्त्रों के अनुसार, स्नान 7 प्रकार के होते हैं.
मंत्र स्नान: इस स्नान में मंत्र से स्नान किया जाता है.
भौम स्नान: पूरे शरीर में मिट्टी लगाना भौम स्नान होता है.
अग्नि स्नान: शरीर में भस्म लगाकर अग्नि स्नान करते हैं.
वायव्य स्नान: गाय के खुर की धुलि को शरीर में लगाना वायव्य स्नान होता है.
दिव्य स्नान: सूर्य की किरणों में बारिश के पानी से स्नान करना दिव्य स्नान होता है.
वारुण स्नान: पानी में डुबकी लगाकर स्नान करना वारुण स्नान होता है.
मानसिक स्नान: आत्मचिंतन को मानसिक स्नान कहा गया है.
स्नान की सही विधि क्या है?
उषा की लाली से पहले ही स्नान करना उत्तम होता है. इसमें ब्रह्म मुहूर्त शामिल है. इससे व्यक्ति को प्राजापत्य का फल मिलता है. तेल लगाकर और देह को मलकर नदी में नहाना मना है. इसलिए नदी के तट पर ही देह हाथ मल लें और तब नदी में जाकर स्नान करें. यह स्नान सेहत और शुचिता दोनों के लिए जरूरी है.
यदि कोई स्नान करने में असमर्थ है, वह अपने सिर के नीचे स्नान कर सकता है. या फिर वह गीले कपड़े से अपने शरीर को पोंछ सकता है. यह भी एक प्रकार का स्नान है.
Tagsहिंदू धर्म में स्नानपूजा-पाठ से पहले नहाने की ज़रूरतप्रकार के होते हैं स्नानसही विधिBathing in Hinduismthe need to bathe before worshiptypes of bathingthe correct methodJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





