- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- राहु-केतु के दोष दूर...
राहु-केतु के दोष दूर करना चाहते हैं, तो इन दो चीजों को लेकर रहें सावधान
![If you want to remove the defects of Rahu-Ketu, then be careful about these two things If you want to remove the defects of Rahu-Ketu, then be careful about these two things](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/06/12/1688574--.webp)
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष शास्त्र में राहु-केतु को छाया ग्रह माना गया है। इन्हें असुर ग्रह भी कहा जाता है। कुंडली में इनकी स्थिति बिगड़ने पर व्यक्ति को जीवन में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए शनि ग्रह के बाद सबसे अधिक लोगों को राहु-केतु ग्रह से भय लगता है। शनि ग्रह की शांति के साथ-साथ राहु-केतु ग्रह का शांत होना भी सुखी जीवन के लिए अनिवार्य है। वास्तु शास्त्र के दृष्टिकोण से इन दोनों ग्रहों की बात करें तो, घर पर मौजूद सकारात्मक ऊर्जा को नकारात्मकता में परिवर्तित करने में इन्हीं दो ग्रहों की भूमिका होती है। घर की रसोई से इन दोनों ग्रहों का विशेष संबंध होता है और इसका अशुभ प्रभाव पूरे घर और परिवार के लोगों पर पड़ता है। इसलिए यह बहुत आवश्यक है कि रसोईघर में बर्तनों को रखने से लेकर साफ-सफाई तक में विशेष सावधानी बरती जाए। जो लोग इन चीजों का पालन नहीं करते उन्हें राहु-केतु दोष की समस्या से जूझना पड़ता है, आइए जानते हैं कैसे?