धर्म-अध्यात्म

घर में हनुमानजी की तस्‍वीर लगाना चाहते हैं तो इन बातों का रखे ध्यान

Subhi
27 Sept 2022 8:00 AM IST
घर में हनुमानजी की तस्‍वीर लगाना चाहते हैं तो इन बातों का रखे ध्यान
x
वास्‍तु के अनुसार हनुमानजी की तस्‍वीर घर में लगाने से आपके घर से सभी प्रकार के संकट और बाधाएं दूर होती हैं। ऐसी मान्यता है कि हनुमानजी की तस्‍वीर लगाने से किसी प्रकार की बुरी शक्तियां दूर रहती हैं।

वास्‍तु के अनुसार हनुमानजी की तस्‍वीर घर में लगाने से आपके घर से सभी प्रकार के संकट और बाधाएं दूर होती हैं। ऐसी मान्यता है कि हनुमानजी की तस्‍वीर लगाने से किसी प्रकार की बुरी शक्तियां दूर रहती हैं। तो देखिए वास्‍तु के अनुसार घर में कैसी हनुमानजी की तस्‍वीर लगानी चाहिए।

दक्षिणमुखी हनुमानजी

वास्तु के अनुसार हनुमानजी का चित्र हमेशा दक्षिण दिशा की ओर देखते हुए लगाना चाहिए। यह चित्र बैठी मुद्रा में लाल रंग का होना चाहिए। दक्षिण दिशा की ओर मुख करके हनुमानजी का चित्र इसलिए अधिक शुभ है क्योंकि हनुमानजी ने अपना प्रभाव सर्वाधिक इसी दिशा में दिखाया है। हनुमानजी का चित्र लगाने पर दक्षिण दिशा से आने वाली हर बुरी ताकत हनुमानजी का चित्र देखकर लौट जाती है। इससे घर में सुख और समृद्धि बढ़ती है। ऐसा करने से अगर मंगल आपका अशुभ है तो, वो शुभ परिणाम देने लगेगा। हनुमानजी का आशीर्वाद आपको मिलने लगेगा। साथ ही पूरे परिवार का स्वास्‍थ्‍य अच्छा रहेगा। यह मंगलदोष दूर करता है।

उत्तरामुखी हनुमानजी

हनुमानजी की जिस फोटो में उनका मुख उत्तर दिशा की ओर होता है। या फिर आप हनुमानजी की तस्‍वीर ऐसे लगाएं कि वह उत्‍तर दिशा की तरफ देख रहे हों, वह उत्तरामुखी हनुमानजी का स्वरूप है। इस स्वरूप की पूजा करने पर सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। मां लक्ष्‍मी भी आपसे प्रसन्‍न रहती हैं।

पंचमुखी हनुमानजी

वास्तुविज्ञान के अनुसार पंचमुखी हनुमानजी की मूर्ति जिस घर में होती है, वहां उन्नति के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और धन संपत्ति में वृद्धि होती है। यदि भवन में गलत दिशा में कोई भी जल स्रोत हो तो इस वास्तु दोष के कारण परिवार में शत्रु बाधा, बीमारी व मनमुटाव देखने को मिलता है। इस दोष को दूर करने के लिए उस भवन में ऐसे पंचमुखी हनुमानजी का चित्र लगाना चाहिए, जिनका मुख उस जल स्रोत की ओर देखते हुए हो। यदि आपको लगता है कि, आपके घर पर नकारात्मक शक्तियों का असर है तो, आप हनुमानजी का शक्ति प्रदर्शन की मुद्रा में चित्र लगाएं। आप चाहे तो, पंचमुखी हनुमानजी का चित्र मुख्य द्वार के ऊपर लगा सकते हैं या ऐसी जगह लगाएं, जहां से यह सभी को नजर आए। ऐसा करने से घर में किसी भी तरह की बुरी शक्ति प्रवेश नहीं करेगी।

रामदरबार

बैठक रूम में जहां आपके घर मेहमान आकर बैठतें हों, वहां पर आप श्रीराम दरबार का फोटो लगाएं, जिसमें हनुमानजी प्रभु श्रीरामजी के चरणों में बैठे हुए हैं। इसके अलावा बैठक रूम में पंचमुखी हनुमानजी का चित्र लगा सकते है। पर्वत उठाते हुए हनुमानजी का चित्र या श्रीराम भजन करते हुए हनुमानजी का चित्र लगा सकते हैं। रामदरबार घर में लगाने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

पर्वत उठाते हुए हनुमान का चित्र

यदि यह चित्र आपके घर में है तो आपमें साहस, बल, विश्‍वास और जिम्मेदारी की भावना का विकास होगा। आप किसी भी परिस्‍थिति से घबराएंगे नहीं और तुरंत ही उसका समाधान हो जाएगा। वीर हनुमान की पूजा से भक्तों को भी साहस की प्राप्ति होती है।


Next Story