धर्म-अध्यात्म

आर्थिक स्थिति में चाहते हैं सुधार तो घर में लगाएं मनी प्लांट

Tara Tandi
11 May 2023 11:02 AM GMT
आर्थिक स्थिति में चाहते हैं सुधार तो घर में लगाएं मनी प्लांट
x
हिंदू धर्म और वास्तुशास्त्र में कई ऐसे पौधे है जिन्हें बेहद शुभ और खास माना जाता हैं। अधिकतर लोग इन पौधों को अपने घरों में लगाना पसंद करते हैं मान्यता है कि इन पौधों को घर में लगाने से सकारात्मकता का संचार होता हैं। इन्हीं में से एक पौधा है मनी प्लांट जिसे बेहद ही खास माना जाता हैं जो अधिकतर घरों में लगा होता हैं।
मान्यता है कि मनी प्लांट घर में लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और साथ ही धन समृद्धि भी बढ़ती हैं। ऐसे में अगर आपने अपने घर में अभी तक मनी प्लांट का पौधा नहीं लगाया हैं तो आप इसे लगा सकते हैं क्योंकि मनी प्लांट आर्थिक स्थिति में भी सुधार करता हैं लेकिन इसे लगाने से पहले कुछ बातों के बारे में जान लेना बेहतर होगा तो आज हम आपको उसी के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
मनी प्लांट से जुड़े नियम—
वास्तु की मानें तो मनी प्लांट को लगाने से जुड़े कई नियम है जिनका अगर पालन किया जाए तो व्यक्ति को लाभ होता है। वास्तु अनुसार मनी प्लांट को कभी भी उत्तर पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता हैं। दक्षिण पूर्व की दिशा भगवान गणेश की मानी जाती हैं ऐसे में इस दिशा में अगर मनी प्लांट का पौधा लगाया जाए तो भगवान की कृपा हमेशा ही परिवार पर बनी रहती हैं।
इसके अलावा मनी प्लांट की बेल कभी भी जमीन को नहीं छूनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा होने से आर्थिक स्थिति प्रभावित होती है साथ ही मनी प्लांट जैसे जैसे बढ़ता है वैसे ही परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने लगता है। वही इस बात का भी ध्यान रखें की मनी प्लांट कभी भी सूखना नहीं चाहिए अगर इसकी पत्तियां सूख गई हैं तो इसे हटा देना ही बेहतर होता है।
Next Story