- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- अगर पाना चाहते है राहु...
धर्म-अध्यात्म
अगर पाना चाहते है राहु दोष से मुक्ति तो अपनाएं ये आसान उपाय
Subhi
23 Dec 2021 2:52 AM GMT

x
राहु और केतु दोष के चलते व्यक्ति के जीवन में अस्थिरता आ जाती है। इससे बने काम भी कभी-कभी बिगड़ जाते हैं। दैनिक पंचांग में राहु काल के समय कोई शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।
राहु और केतु दोष के चलते व्यक्ति के जीवन में अस्थिरता आ जाती है। इससे बने काम भी कभी-कभी बिगड़ जाते हैं। दैनिक पंचांग में राहु काल के समय कोई शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। सनातन शास्त्रों की मानें तो ग्रहण के समय राहु-केतु का प्रकोप रहता है। इसके लिए सूतक और ग्रहण काल में शुभ कार्य करने की मनाही होती है। राहु दोष लगने से बुद्धि भ्रमित हो जाती है। कई अवसर पर राहु-केतु शुभ फलादेश भी देते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु और केतु के मध्य सभी शुभ और अशुभ ग्रहों के आ जाने से कालसर्प दोष लगता है। इससे व्यक्ति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। राहु कमजोर रहने पर या विवाह घर में विराजमान होने से जातक की शादी में देर होती है। अगर आप भी राहु दोष से पीड़ित हैं, तो दोष दूर करने के लिए इन आसान उपायों को जरूर अपनाएं-
ज्योतिषों की मानें तो भगवान शिवजी और विष्णु जी की पूजा करने से राहु-केतु का प्रभाव कम होता है। इसके लिए सोमवार और शनिवार को जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर अर्घ्य दें।
अगर आप राहु दोष से पीड़ित हैं, तो रोजाना राहु मंत्र ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः। का जाप करें। इस मंत्र जाप से भी राहु दोष से मुक्ति मिलती है।
जल में कुश डालकर प्रतिदिन स्नान करने से भी राहु दोष से मुक्ति मिलती है।
ज्योतिषों की मानें तो राहु दोष से पीड़ित व्यक्ति को शनिवार के दिन मीठी चीजों को खाने से परहेज करनी चाहिए।
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा आराधना करने से भी राहु दोष का प्रभाव समाप्त होता है।
रोजाना ॐ नमः शिवाय और महामृत्युंजय मंत्र जाप से भी राहु-केतु दोष दोष को दूर करने में मदद मिलती है। इसके लिए रोजाना कम से कम एक माला ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप अवश्य करें।
Next Story