धर्म-अध्यात्म

राजा जैसा पाना है सुख, तो आज करें इन चीजों का दान

Tara Tandi
26 Sep 2023 7:37 AM GMT
राजा जैसा पाना है सुख, तो आज करें इन चीजों का दान
x
हिंदू धर्म पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर वामन जयंती मनाई जाती है जो कि भगवान विष्णु के वामन रूप को समर्पित हैं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी पावन दिन पर भगवान विष्णु ने वामन अवतार धारण किया था। इस बार वामन जयंती 26 सितंबर दिन मंगलवार यानी की आज मनाई जा रही है इस दिन विष्णु के वामन स्वरूप की पूजा की जाती है साथ ही उनके निमित्त व्रत रखा जाता है।
मान्यता है कि इस दिन पूजा पाठ और व्रत करने से सभी मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं और सुख समृद्धि आती है लेकिन इसी के साथ ही अगर वामन जयंती के शुभ अवसर पर कुछ खास चीजों का गरीबों और जरूरतमंदों को दान किया जाए तो देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है साथ ही राजाओं जैसा सुख मिलता है तो आज हम आपको बता रहे हैं कि आप किन चीजों का दान कर पुण्य प्राप्त कर सकते हैं।
वामन जयंती पर करें इन चीजों का दान—
अगर आप विष्णु कृपा चाहते हैं तो वामन जयंती के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न का दान जरूर करें आप आज के दिन साबुत अनाज का दान कर सकते हैं। इस दिन असहाय और जरूरतमंदों को भोजन कराने से आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगता है और विष्णु कृपा भी मिलती हैं इसके अलावा आज के दिन जल का दान उत्तम माना जाता है इसे महादान की श्रेणी में रखा गया हैं अगर राहगीरों के लिए मीठे जल का प्रबंध किया जाए तो इससे सुख समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है।
वामन द्वादशी के दिन आप जरूरतमंदों व गरीबों को वस्त्रों का दान अपनी क्षमता अनुसार कर सकते हैं ऐसा करने से विष्णु कृपा से जीवन के कष्टों का अंत होता है इस दिन केले, बेसन, चंदन, पीले पुष्प, पीले वस्त्र, पीली सरसों का दान करने से सभी मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं।
Next Story