धर्म-अध्यात्म

सुख-समृद्धि और बरकत चाहिए तो घर ले आएं ये चीजें

Ritisha Jaiswal
25 Feb 2022 1:45 PM GMT
सुख-समृद्धि और बरकत चाहिए तो घर ले आएं ये चीजें
x
हर कोई चाहता है कि उनके घर में सुख-समृद्धि का वास हो और खुशहाली बनी रहे। वास्तु के अनुसार, घर में कुछ चीजों को रखने से ना सिर्फ पॉजिटिविटी का संचार होता है

हर कोई चाहता है कि उनके घर में सुख-समृद्धि का वास हो और खुशहाली बनी रहे। वास्तु के अनुसार, घर में कुछ चीजों को रखने से ना सिर्फ पॉजिटिविटी का संचार होता है बल्कि घर में सुख-शांति भी बनी रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी वास्तु पर विश्वास रखते हैं तो सजावट के लिए घर में इन चीजों को रखें। चलिए आपको बताते हैं कि घर में किन चीजों को रखने से सुख-समृद्धि आती है






मछली और कछुआ
घर में तांबे या चांदी का मछली और कछुआ रखने से सुख-समृद्धि आती है। साथ ही इससे नकारात्मक ऊर्जा भी पॉजिटिविटी में बदल जाएगी।
मोर का पंख
वास्तु अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय मोरपंख रखने से सुख-समृद्धि आती है। वहीं, इसे बेडरूम में रखने से पति-पत्नी में प्यार बढ़ता है।
गणेश जी की तस्वीर
घर में उतर या पूर्व दिशा की ओर नृत्य करते हुए गणेश जी की तस्वीर लगाने से सभी वास्तुदोष दूर होते हैं। वहीं, मेन गेट पर बप्पा की तस्वीर लगाने से घर के अंदर नेगेटिव एनर्जी प्रवेश नहीं करती।
मां लक्ष्मी की सिक्के गिराते हुए मूर्त रखें
घर की उतर दिशा में मां लक्ष्मी की सोने के सिक्के गिराते हुई एक प्रतिमा रखें। इससे धन व काम में बरकत रहेगी।
तोते की तस्वीर लगाएं
घर में तोते की तस्वीर लगाने से घर में बरकत आती है। जो बच्चे पढ़ाई कर रहे हों , उनके कमरे में तोते की तस्वीर या मूर्ति रखना अच्छा माना जाता है।
पिरामिड
घर में रखा पिरामिड दरिद्रता दूर करता है। वास्तु के अनुसार, आप तांबे, चांदी और पीतल का बना हुआ पिरामिड रख सकते हैं।


Next Story