धर्म-अध्यात्म

घर पर चाहते हैं सुख-शांति, तो फर्श में लगवाएं ये रंग

Triveni
21 Feb 2021 10:34 AM IST
घर पर चाहते हैं सुख-शांति, तो फर्श में लगवाएं ये रंग
x
वास्तु शास्त्र में घर की हर चीज़ का खास ख्याल रखा जाता है। चाहे वह डिजाइन हो,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| वास्तु शास्त्र में घर की हर चीज़ का खास ख्याल रखा जाता है। चाहे वह डिजाइन हो, कलर हो या किसी चीज़ की दिशा। ऐसे ही वास्तु शास्त्र में घर के फ्लोर, यानि फर्श के बारे में भी बहुत-सी जानकारियां दी गई हैं, जिसके बारे में आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए। यदि आपके घर की दीवारों का रंग गहरा है तो आपको अपने घर के फर्श के लिये व्हाइट या ऑफ व्हाइट मार्बल का चुनाव करना चाहिए।

घर में अच्छा कलर बैलेंस तो बनता ही है साथ ही यह कई तरह के नुकसानों से भी बचाता है। घर में ज्यादा गहरे या प्रिंट वाले कार्पेट का इस्तेमाल न करें। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ता है और साथ ही घर की सुख-शांति में भी बाधा आती है। इसलिए फर्श के लिये हल्के रंग के मार्बल का इस्तेमाल करें।


Next Story