धर्म-अध्यात्म

अगर इन जगहों पे आपके टिल है, तो कभी जेब खाली नहीं होगा,नहीं किसी प्रकार का संकट आएगा

Rounak Dey
26 Aug 2023 12:58 PM GMT
अगर इन जगहों पे आपके टिल है, तो कभी जेब खाली नहीं होगा,नहीं किसी प्रकार का संकट आएगा
x

समुद्र शास्त्र : समुद्र शास्त्र के जानकारों की मानें तो कई लोगों के शरीर पर तिल जन्मजात होते हैं तो कई लोगों के शरीर पर ये बाद में उभरते या आते हैं। ये तिल समय के साथ बनते हैं और मिटते हैं। शरीर के कई हिस्सों पर तिल होना बेहद शुभ माना जाता है। ये तिल धनवान बनने के संकेत होते हैं।

इस जगह है तिल तो समझें हो गया बेड़ा पार, जेब नहीं रहेगी खाली; नहीं आएगा कोई बड़ा संकट इस जगह है तिल तो समझें हो गया बेड़ा पार, जेब नहीं रहेगी खाली सनातन धर्म में समुद्र शास्त्र का विशेष महत्व है। इस शास्त्र के माध्यम से व्यक्ति के चरित्र और भविष्य का पता चलता है। साथ ही शरीर के विभिन्न हिस्सों पर अंकित तिल से कई राज उजागर भी होते हैं। समुद्र शास्त्र के जानकारों की मानें तो कई लोगों के शरीर पर तिल जन्मजात होते हैं, तो कई लोगों के शरीर पर ये बाद में उभरते या आते हैं। ये तिल समय के साथ बनते हैं और मिटते हैं। शरीर के कई हिस्सों पर तिल होना बेहद शुभ माना जाता है। ये तिल धनवान बनने के संकेत होते हैं। अगर आपके शरीर में इन हिस्सों पर भी तिल हैं, तो समझ लें कि आपका बेड़ा पार हो गया है। आप अपने जीवन में एक दिन जरूर धनवान बनेंगे। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं तिल के निशान समुद्र शास्त्र की मानें तो नाभि के आसपास तिल होना बेहद शुभ होता है। अगर किसी व्यक्ति के नाभि के पास तिल है, तो व्यक्ति को जीवन में धन की कभी कमी नहीं होती है। वहीं, पेट पर तिल होने से व्यक्ति खाने पीने का अधिक शौकीन होता है।

ज्योतिष शास्त्र के जानकारों की मानें तो पीठ पर तिल होना भी शुभ होता है। ऐसे लोगों को जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है। मेहनत के दम पर ये लोग अपार धन अर्जन करने में सफल होते हैं। हालांकि, ऐसे लोग बहुत खर्चीले भी होते हैं।अगर किसी व्यक्ति की छोटी उंगली के मध्य में तिल होता है, तो व्यक्ति को समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है। साथ ही व्यक्ति अपने जीवन में धनवान भी बनता है। वहीं, फोर फिंगर यानी अंगूठे के पास वाली उंगली पर तिल होना बेहद शुभ होता है। ऐसे लोग जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। समुद्र शास्त्र की मानें तो गर्दन पर तिल होना बेहद शुभ होता है। इससे खूबसूरती तो बढ़ती है। साथ ही जातक की आवाज कोयल की तरह मधुर होती है। इसके चलते लोग अधिक आकर्षित होते हैं।

समुद्र शास्त्र के जानकारों की मानें तो दाएं गाल पर तिल होना बेहद शुभ होता है। ऐसे लोगों के जीवन में प्यार और रोमांस की कभी कमी नहीं होती है। इनका वैवाहिक जीवन बेहद सुखमय बीतता है। हालांकि, बाएं गाल पर तिल होना अशुभ माना जाता है। ऐसे लोगों को जीवन में धोखा मिलता है।

Next Story