धर्म-अध्यात्म

अगर आपकी भी यही राशि है तो रहे सतर्क

Teja
25 Oct 2021 11:26 AM GMT
अगर आपकी भी यही राशि है तो रहे सतर्क
x
न्याय के देवता 11 अक्टूबर से मार्गी हो गए हैं। शनि 23 मई 2021 से मकर राशि में वक्री यानी उल्टी चाल चल रहे थे।

जनता से रिस्ता वेबडेसक | न्याय के देवता 11 अक्टूबर से मार्गी हो गए हैं। शनि 23 मई 2021 से मकर राशि में वक्री यानी उल्टी चाल चल रहे थे। मार्गी शनि का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा लेकिन पांच राशियों पर शनि का विशेष प्रभाव रहेगा। शनि के बारे में आम धारणा है कि यह ग्रह हमेशा अशुभ फल ही देता है, जबकि यह सच नहीं है।

न्याय देवता शनि जातक को उसके कर्मों के हिसाब से फल प्रदान करते हैं। धनु राशि वालों पर शनि की साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। 11 अक्टूबर को शनि के मार्गी होने के बाद इन राशि वालों की कुछ मुश्किलें कम होंगी। 29 अप्रैल 2022 में शनि कुंभ राशि में गोचर कर जाएंगे, जिसके बाद धनु राशि वालों से शनि की साढ़े साती का प्रभाव हट जाएगा।

Next Story