धर्म-अध्यात्म

हथेली में हो ऐसी रेखा तो नहीं मिलती सफलता

Tara Tandi
8 May 2023 12:11 PM GMT
हथेली में हो ऐसी रेखा तो नहीं मिलती सफलता
x
हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं, निशान और आकृतियां बनी होती है। जिनका व्यक्ति के जीवन और हस्तरेखा शास्त्र में विशेष महत्व होता है। वही हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं व्यक्ति के भविष्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करती हैं। हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो हथेली पर कई तरह की रेखाएं होती हैं जिनमें कुछ शुभ मानी जाती हैं।
तो वही कुछ अशुभ भी होती है। हथेली पर बनी शुभ रेखाएं जीवन में सुख समृद्धि और सफलता का संकेत देती है तो वही अशुभ रेखाएं दुख संकट और परेशानियों की ओर इशारा करती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा कुछ ऐसी ही रेखाओं के बारे में बता रहे हैं जिनके होने से व्यक्ति को अपने जीवन में सफलता नहीं मिल पाती है और वह हर क्षेत्र में असफल होता जाता है तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी रेखा है।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर किसी जातक की हथेली में मस्तिष्क रेखा और जीवन रेखा एक साथ एक ही स्थान से आरंभ हो रही है तो ऐसे लोग बड़े बुद्धिमानी और ज्ञानी होते है। इन लोगों को खूब मान सम्मान मिलता है और ये लोग अपने जीवन में तरक्की भी करते हैं
वही इसके अलावा जिस व्यक्ति की मस्तिष्क रेखा उपर उठती हुई दिखाई देती है तो ऐसे लोगों का स्वभाव बहुत कठोर होता है। ये लोग दूसरों से ईष्या का भाव रखते है और यही वजह है कि ये लोग जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ पाते है। जिन लोगों की हथेली पर मस्तिष्क रेखा जीवन रेखा से दूर होती है। ऐसे लोग किसी के विचारों से प्रभावित नहीं होते हैं। ये स्वतंत्र विचारों वाले आत्मसम्मान से भरे माने जाते है।
Next Story