धर्म-अध्यात्म

अगर आपको ऐसे संकेत मिले तो समझ लें होने वाला है धन लाभ

Subhi
8 Sept 2022 10:53 AM IST
अगर आपको ऐसे संकेत मिले तो समझ लें होने वाला है धन लाभ
x
हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी का बहुत अधिक महत्व है। महालक्ष्मी को धन, ऐश्वर्य वैभव की देवी माना जाता है। भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। इसके साथ-साथ मांगलिक कार्यों में भी गणपति जी के साथ मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी का बहुत अधिक महत्व है। महालक्ष्मी को धन, ऐश्वर्य वैभव की देवी माना जाता है। भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। इसके साथ-साथ मांगलिक कार्यों में भी गणपति जी के साथ मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि मां जितनी जल्दी रुष्ट होती हैं उन्हें मनाना भी उतना ही आसान होता है। ज्योतिष शास्त्र में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कई उपाय बताए गए हैं। इसके साथ ही कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताया गया है जो इस बात को दर्शाते है कि मां लक्ष्मी आपके ऊपर कृपा बरसा रही हैं। जानिए इन संकेतों के बारे में।

मां लक्ष्मी की कृपा होने पर मिलते हैं ये संकेत

हथेलियों में खुजली

अगर किसी किसी पुरुष के दाएं और महिला के बाएं हाथ में खुजली हो रही है, तो समझ ले कि धन की प्राप्ति होने वाली है। जल्द ही मां लक्ष्मी का घर में आगमन होगा या फिर कोई खुशखबरी मिलने वाली है।

काली चीटियां निकलना

अगर घर के मुख्य द्वार में काली चीटियां झुंड में दिखाई दें, तो यह शुभ माना जाता है। माना जाता है कि काली चींटियों का इस तरह दिखना मां लक्ष्मी के घर में आगमन का संकेत होता है।

सुबह झाड़ू लगाते देखना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर सुबह कोई झाड़ू लगाते हुए दिखता है तो समझ लें कि आपको धन लाभ होने वाला है। किसी व्यक्ति को सुबह के समय झाड़ू लगाने के मतलब है कि आपके जीवन की आने वाली पैसों की तंगी से छुटकारा मिलेगा।


Next Story