धर्म-अध्यात्म

अगर आप भी कर्ज के बोझ से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स

Shubhra Nandy
15 Feb 2021 7:44 AM IST
अगर आप भी कर्ज के बोझ से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स
x
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कर्ज से बचने के उपाय के बारे में।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कर्ज से बचने के उपाय के बारे में। कुछ मज़बूरियों के चलते कई बार हमें कर्ज लेना पड़ जाता है। हम कर्ज ले तो लेते हैं परंतु उसे चुका नहीं पाते। चाहे कितनी ही कोशिश कर लें, फिर भी कुछ न कुछ चुकाना बाकी ही रह जाता है। इसलिये आज हम आपको कर्ज के बोझ से कैसे बचें, के बारे में बता रहे हैं।

कर्ज की किस्त चुकाने के लिये हमेशा मंगलवार का दिन चुनना चाहिए। इस दिन किसी का पैसा वापस लौटाने से कर्ज जल्दी उतर जाता है। घर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में बना वॉशरूम भी व्यक्ति पर कर्ज का बोझ बढ़ा सकता है। इसलिए घर की इस दिशा में वॉशरूम का निर्माण न करवाएं। इसके अलावा घर या दुकान की उत्तर-पूर्व दिशा में कांच लगाना कर्ज से मुक्ति के लिये अच्छा माना जाता है, लेकिन कांच का फ्रेम लाल, सिन्दूरी या महरून रंग का नहीं होना चाहिए. साथ ही कांच जितना हल्का तथा बड़े आकार का होगा, आपके लिये उतना ही लाभदायक होगा।


Next Story