धर्म-अध्यात्म

अगर आप भी सुबह जल्दी उठकर करते है यह जरूरी काम ,मिलेगी अपार सफलता

Tara Tandi
20 Sep 2023 2:10 AM GMT
अगर आप भी सुबह जल्दी उठकर करते है यह जरूरी काम ,मिलेगी अपार सफलता
x
लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क,शरीर को रोग मुक्त रखने के लिए हेल्दी डाइट के साथ-साथ वर्कआउट दोनों ही जरूरी है। वहीं अगर आप रोग मुक्त रहेंगे तो हेल्दी के साथ-साथ फिट भी कहलाएंगे। बता दें कि सेहतमंद रहने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं, लेकिन बदलते लाइफस्टाइल की वजह से इसका असर हमारे शरीर पर नहीं होता है। इसके साथ ही हेल्दी डाइट और वर्कआउट के साथ-साथ समय पर खाना और सोना भी बेहद महत्वपूर्ण है। वहीं बता दें कि अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो सुबह के वक्त इन नियमों को फॉलो करेंगे तो काफी फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं वो 7 नियम कौन-कौन से हैं.....
सुबह जल्दी उठें- अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो रात को जल्दी सोएं और सुबह जल्दी उठें। इससे आप न सिर्फ सेहतमंद रह सकते हैं बल्कि शरीर में किसी तरह की कोई परेशानी भी नहीं होगी। इसके साथ ही आपका दिमाग भी एक्टिव रहेगा। वहीं जल्दी उठने से पहले आप इस बात का ख्याल रखें कि आप 8 घंटे की पूरी नींद लें।
पानी पिएं- सुबह उठकर सबसे पहले पानी पिएं। कई लोग सुबह उठकर गर्म पानी पीना पसंद करते हैं, यह सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इसके अलावा पूरे दिन पर खूब पानी पीने की कोशिश करें। बता दें कि पानी शरीर को डिटॉक्स करता है और अंदर मौजूद विषैला पदार्थे को बाहर निकालने में मदद करता है। वहीं सुबह-सुबह गर्म पानी से आप पेट से जुड़ी कई परेशानियों से राहत भी पा सकते हैं।
वर्कआउट करें- फिट और हेल्दी रहने के लिए जरूरी है कि अपनी रूटीन में वर्कआउट को शामिल करें। 20 से 30 मिनट तक वर्कआउट करने से आप न सिर्फ फिट रहेंगे बल्कि बीमारियों से भी खुद बचा सकते हैं। शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ्य रहने के लिए वर्कआउट बेहद जरूरी है।
नाश्ते पहले करें ब्रश- कई लोग बिना ब्रश किए नाश्ता करने लगते हैं, ऐसा करने से खाने में मौजूद तत्व दांतों पर जमे प्लक के साथ रासयनिक क्रिया कर अम्ल का निर्माण करता है, जो दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं ब्रश कर के नाश्ता करने से दातों पर फ्लोराइड की कोटिंग जम जाती है, जो दातों को सुरक्षित रखती है।
नाश्ता जरूर करें- काम में व्यस्त होने की वजह से अक्सर हम नाश्ता करना भूल जाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार सुबह अधिक देर तक खाली पेट रहना सेहत के लिए ठीक नहीं होता है। ऐसा करने से मोटापे के साथ-साथ अन्य बीमारियों के होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में सेहतमंद और एक्टिव रहने के लिए सुबह-सुबह नाश्ता जरूर करें।
Next Story