धर्म-अध्यात्म

अगर आप भी करते हैं शनिवार को ये काम, तो शनि का भयंकर क्रोध सहने के लिए हो जाएं तैयार

Tara Tandi
23 Sep 2023 7:16 AM GMT
अगर आप भी करते हैं शनिवार को ये काम, तो शनि का भयंकर क्रोध सहने के लिए हो जाएं तैयार
x
सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता की पूजा को समर्पित होता है। वही शनिवार का दिन कर्मों के दाता भगवान श्री शनिदेव की साधना आराधना को समर्पित है इस दिन भक्त शनि महाराज को प्रसन्न करने के लिए उनकी विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं
माना जाता है कि ऐसा करने से शनि की कृपा प्राप्त होती है। लेकिन कुछ ऐसी चीजें है जिन्हें शनिवार के दिन भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए वरना शनिदेव क्रोधित हो सकते हैं, तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा उन्हीं के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते है।
शनिवार को ना खरीदें ये चीजें—
ज्योतिष अनुसार शनिवार के दिन भूलकर भी चमड़े से बनने वाली चीजें जैसे जूते, बेल्ट और पर्स आदि को नहीं खरीदना चाहिए ऐसा करने से कर्ज का बोझ बढ़ता है साथ ही शनि भी क्रोधित हो जाते हैं। आप शनि को प्रसन्न करने के लिए इन चीजों को गरीबों व जरूरतमंदों को दान कर सकते है। शनिवार के दिन गलती से भी ​काले तिल नहीं खरीदना चाहिए माना जाता है कि इस दिन काले तिल की खरीदारी करने से कार्यों में बाधाएं आती है।
आज के दिन भूलकर भी लोहे से निर्मित चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से शनि महाराज क्रोधित हो जाते हैं और जातक को उनका प्रकोप झेलना पड़ता है। ज्योतिष की मानें तो सरसों तेल का दान शनिवार को करना उत्तम माना गया है लेकिन भूलकर भी इसकी खरीदारी शनिवार को नहीं करनी चाहिए वरना शनि के कोप का भागीदारी बनना पड़ता है। इस दिन शनि महाराज को सरसों तेल अर्पित करना शुभ होता है। आज के दिन उड़द दाल, कोयला और नमक खरीदने से भी बचना चाहिए ऐसा करने से जीवन में कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।
Next Story