धर्म-अध्यात्म

कड़वी सच्चाई अपनाएंगे तो होंगे सफल

Apurva Srivastav
12 March 2023 2:15 PM GMT
कड़वी सच्चाई अपनाएंगे तो होंगे सफल
x
चाणक्य को भला कौन नहीं जानता है इनकी नीतियां पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है जो मनुष्य को सही मार्ग दिखाने का काम करती है। आचार्य चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को नीतिशास्त्र ग्रंथ में पिरोया है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है।
चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े हर विषय पर अपनी नीतियों का निर्माण किया है। जिसको अगर कोई व्यक्ति अपने जीवन में अपना लेता है उसका पूरा जीवन सरल और सहल हो जाता है। चाणक्य ने अपनी नीतियों के द्वारा व्यक्ति के जीवन से जुड़े कड़वे सच के बारे में बताया है। जिसे अपनाने वाले मनुष्य को सफलता जरूर मिलती है, तो आज हम आपको चाणक्य द्वारा बताई गई नीतियों के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे है।
आचार्य चाणक्य अपनी नीतियों के द्वारा कहते है कि कोई भी मनुष्य पूरी तरह से परफेक्ट नहीं होता है, रिश्तों में सुखी रहना है तो दूसरों की बुराई करने से बेहतर है उसकी अच्छाइयों पर गौर किया जाए। अगर कार्यक्षेत्र में आप सफलता हासिल करना चाहते है तो सहयोगी की कमियां गिनाकर उसे नीचा न दिखाएं बल्कि आगे ऐसी कोई गलती न हो इसके लिए तैयार करें और मोटिवेट करना चाहिए।
कहने का तात्पर्य है कि व्यक्ति को अपनी नजर नहीं बल्कि नजरिया को सकारात्मक कर लेना चाहिए तब जहर का कड़वा घूंट भी मिठी मिश्री की तरह स्वाद देने लगता है। चाणक्य नीति कहती है कि जो मनुष्य हालात का ध्यान रखते हुए अपना काम करता है वह कभी असंतुष्ट नहीं हो सकता है और हर काम को बेहतर ढंग से करने वाला मनुष्य ही सफलता की सीढ़ियां चढ़ता है।
Next Story