धर्म-अध्यात्म

ब्रह्म मुहूर्त में दिखाई दे ये सपने, समझ लें चमकने वाली हैं आपकी किस्मत

SANTOSI TANDI
8 Aug 2023 9:57 AM GMT
ब्रह्म मुहूर्त में दिखाई दे ये सपने, समझ लें चमकने वाली हैं आपकी किस्मत
x
आपकी किस्मत
सपनों की अपनी एक अलग दुनिया होती है जिसमें इंसान अपने अवचेतन मन में चल रहे विचारों को देखता हैं। लेकिन इसी के साथ ही स्वप्न शास्त्र के अनुसार सोने के बाद व्यक्ति जो सपने देखता है, वे व्यक्ति के भविष्य को लेकर कई संकेत देते हैं। सपने में दिखी चीजें आने वाली घटनाओं का संकेत देती हैं। खासतौर से ब्रह्म मुहूर्त अर्थात सुबह 3 बजे से 5 बजे के बीच देखे गए सपने अक्सर सच होते हैं। इस समय में दैवीय शक्तियों का बड़ा असर रहता है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं जो ब्रह्म मुहूर्त में दिखाई दे तो समझ जाएं कि आपका अच्छा समय आने वाला हैं और किस्मत चमकने वाली हैं। आइये जानते हैं इन सपनों के बारे में...
हंसता-खेलता बच्चा
ज्योतिष में ऐसे बहुत से सपनों के बारे में बताया गया है, जो व्यक्ति के अच्छे भविष्य का संकेत देते हैं। ऐसा ही एक सपना है बच्चे को सपने में हसंते-खेलता देखना। अगर आपको भी सुबह के समय ऐसा सपना आता है, जिसमें बच्चा मस्ती कर रहा होता तो समय लें आपके घर मां लक्ष्मी का वास होने वाला है।
खुद को नदी में स्नान करते देखना
ब्रह्म मुहूर्त में खुद को स्नान करते देखना बहुत शुभ सपना माना जाता है। इस सपने को बहुत ही शुभ फलदायी माना गया है। अगर कोई जातक ऐसा सपना देखता है, तो किसी को उधार दिया हुआ पैसा समझो जल्द ही वापस मिलने वाला है।
इंटरव्यू देना
अगर आप सपने में खुद को नौकरी के लिए इंटरव्यू देते हुए देखते हैं तो समझ जाना चाहिए कि आपको आर्थिक लाभ होने वाला है। इसके अलावा पूर्वजों का सपने में आना भी लाभ का संकेत है।
पानी से भरा घड़ा देखना
अगर आप सपने में पानी से भरा कलश या घड़ा देखते हैं तो इसका अर्थ है की आपको धन लाभ होगा। वहीं, अगर आप ब्रह्म मुहूर्त में मिट्टी का घड़ा या पात्र देखते हैं तो वह भी शुभ माना जाता है। इस तरह के सपने आने पर व्यक्ति को अपार धन लाभ होता है।
दांत टूटते हुए देखना
व्यक्ति अगर सपने में खुद का ही दांत टूटते हुए देखता है, तो इसे भी शुभ फलदायी सपना माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस तरह के सपने व्यक्ति को नौकरी और व्यापार में लाभ मिलने के संकेत देते हैं। इस तरह के सपनों को स्वप्न शास्त्र में शुभ माना गया है।
अनाज का ढेर देखना
स्वप्न शास्त्र का कहना है कि अगर कोई जातक सुबह के समय अनाज का ढेर देखता है या फिर खुद को अनाज के ढेर पर चढ़े हुए देखता है, तो समझ लें कि बहुत जल्द आपको धनलाभ होने वाला है। ऐसा सपना देखते देखते आपकी आंख खुल जाती है, तो ये और भी अच्छा माना जाता है।
Next Story