धर्म-अध्यात्म

भगवान शिव से जुड़ी ये 5 चीजें, अगर सपने में दिखाई दें, तो महादेव देते हैं ये खास संकेत

Manish Sahu
14 Sep 2023 5:24 PM GMT
भगवान शिव से जुड़ी ये 5 चीजें, अगर सपने में दिखाई दें, तो महादेव देते हैं ये खास संकेत
x
धर्म अध्यात्म: आमतौर पर हम सभी को सोते समय सपने आते हैं। जहां कुछ सपने शुभ होते हैं तो वहीं कुछ सपनों को देखकर हम डर जाते हैं। और तो और कुछ सपने ऐसे होते हैं, जिनका आना जिंदगी में सुख-संपत्ति और धन आने का संकेत देता है। स्वप्न ज्योतिष शास्त्र में भी सपनों से जुड़ी कई बातें विस्तार से बताई गई हैं जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं। दरअसल कई बार व्यक्ति को सपने में भगवान शिव से जुड़ी चीजें दिख जाती हैं और उन्हें उसका मतलब पता नहीं होता। वो समझ नहीं पाते कि इसे शुभ सपना कहा जाएं या अशुभ। अगर आप सपने में भगवान शिव से जुड़ी चीजें देखते हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपके इस सपने का क्या मतलब होता है।
1. सपने में शिवलिंग का दिखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आपको सपने में शिवलिंग दिखाई दें तो इसका मतलब है कि आपको जल्द ही लंबे समय से चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलने वाला है। ये सपना काफी शुभ माना जाता है। अगर सपने में शिवलिंग दिखाई दें तो आपको सुबह के समय शिवलिंग पर दूध चढ़ाना चाहिए।
2. सपने में भगवान शिव को देखना
ऐसा कहा जाता है कि अगर आपको सपने में शिव जी दिखाई दें तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यह सपना धन प्राप्ति का संकेत देता है। इसका मतलब है कि आपके पास ढेर सारा पैसा आने वाला है।
3. सपने में शिव मंदिर देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आपको सपने में भगवान शिव का मंदिर दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि जल्द ही आपको लंबी बीमारी से छुटकारा मिलने वाला है। वहीं सपने में अगर आपको सांप दिख जाए तो समझें जल्द ही धन लाभ होने वाला है।
4. त्रिशूल
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आपको सपने में त्रिशूल दिखाई दें तो समझें आपको सभी समस्याओं और कष्टों से छुटकारा मिलने वाला है। ये सपना काफी शुभ माना जाता है।
5. भगवान शिव का तीसरा नेत्र
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आपको सपने में भगवान शिव का तीसरा नेत्र दिखाई दें तो समझें आपको खूब सफलता मिलने वाली है। साथ ही यह सपना जीवन में कुछ महत्वपूर्ण बदलावों का संकेत भी माना जाता है।
Next Story