धर्म-अध्यात्म

अगर आपके घर में नहीं रहती है सुख-शांति तो करें ये उपाय, मिलेगा फ़ायदा

Kiran
9 Jun 2023 1:13 PM GMT
अगर आपके घर में नहीं रहती है सुख-शांति तो करें ये उपाय, मिलेगा फ़ायदा
x
भारतियों के हर घर में मंदिर होता है ताकि घर में सकारात्मक उर्जा बनी रहें। यह सकारात्मक उर्जा घर में सुख-शांति स्थापित करती हैं। इसी के विपरीत घर में नकारात्मक उर्जा भी विद्यमान होती हैं जो घर में कलेश और दुखों का कारण बनती हैं। इस नकारात्मक उर्जा को जितना जल्द हो सके समाप्त करने के प्रयास करने चाहिए। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जो नकारात्मक उर्जा को समाप्त कर सकारात्मक उर्जा का संचार करें। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।
* रोज सुबह गंगाजल में या साफ जल में कपूर मिलाएं और मेन गेट पर छिड़कें। इस उपाय से घर में नकारात्मकता प्रवेश नहीं करती है। किसी की बुरी नजर नहीं लगती है।
* रोज सूर्यास्त के समय कपूर जलाएं और पूरे घर में घुमाएं। तुलसी के पास भी कपूर जलाएं, आरती करें। घर के मंदिर में भी कपूर जलाएं। इस उपाय लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है।
* प्रवेश द्वार पर गणेशजी की मूर्ति या तस्वीर या स्टीकर आदि लगाए जा सकते हैं। यदि आप चाहे तो दरवाजे पर ऊँ भी लिख सकते हैं। घर के प्रवेश द्वार पर ये शुभ चिह्न बनाने से देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है।
* नकारात्मक ऊर्जा के कारण भय का वातावरण बना रहता है। ऐसी स्थिति में आप जल में लौंग और गुलाब की कुछ पत्तियां डाल कर आप अपने इष्टदेव का ध्यान कर पुरे घर में जल का छिड़काव करें इससे लाभ होगा।
* कलह स्थिति में आप रोजाना घर में गुग्गल, पीला सरसो और लोबान जलाएं और इसका धुंआ पुरे घर में दिखाएं, इससे बहुत लाभ होगा घर से कलह का वातावरण समाप्त होगा।
* आर्थिक अभाव की वजह से घर में तनाव का माहौल बन जाता है। सबका मन दुखी रहने लगता है। घर में नकारात्मकता फैल जाती है, ऐसी स्थित में घर का बड़ा आदमी चाहे पुरुष हो या स्त्री पीले वस्त्र पहन कर प्रातः घर के सभी सदस्यों से चावल लेकर उसके साथ घी लेकर किसी भी धार्मिक स्थान पर दें। यह उपाए आप बृहस्पति वार के दिन करें, धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति में सुधार होना शुरू हो जाएगा।
Next Story