धर्म-अध्यात्म

अटैच्ड बाथरूम है तो जान ले नुकसान

Apurva Srivastav
12 March 2023 6:16 PM GMT
अटैच्ड बाथरूम है तो जान ले नुकसान
x
वास्तु शास्त्र में घर में बाथरूम-टॉयलेट बनाने के लिए कुछ जरूरी नियम बताए गए हैं।
वास्तु के अनुसार, बाथरूम सकारात्मक ऊर्जाओं के लिए बहुत ज्यादा महत्व रखता है। वास्तु टिप्स के अनुसार, बाथरूम के लिए वास्तु योजना पर कम ध्यान देने से वित्त और स्वास्थ्य के मामले में नुकसान हो सकता है। इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा और अशुभ शकुन ला सकते हैं। वास्तु शास्त्र वास्तुकला का एक प्राचीन, पारंपरिक विज्ञान है जिसमे आप समझ सकते हैं कि कोई अपने घर में रिक्त स्थान को कैसे डिजाइन और लेआउट करता है।
वास्तु शास्त्र में घर में बाथरूम-टॉयलेट बनाने के लिए कुछ जरूरी नियम बताए गए हैं। यदि आप भी घर में अटैच्ड बनाना चाहते हैं या पहले से ही आपके कमरे से जुड़ा हुआ बाथरूम है तो आपको कई तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए। यदि आप सावधानी नहीं बरतेंगे तो वास्तु के अनुसार आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय।
ये उपाय हैं जरूरी
अटैच्ड बाथरूम वास्तु दोष का कारण भी बनता है। वास्तु दोष को दूर करने के लिए अपने बाथरूम में कांच की एक कटोरी रखें और इसमें सेंधा नमक भर लें। इसे हर सप्ताह बदलते रहें।
कोई भी बाथरूम हो, उसकी टॉयलेट सीट हमेशा बंद रखनी चाहिए, क्योंकि इससे नेगेटिव एनर्जी निकलती है, इससे आर्थिक नुकसान होता है।
सोते समय बाथरूम का दरवाजा भी हमेशा बंद रखें। वास्तु के अनुसार इससे दाम्पत्य जीवन में तकरार बढ़ती है। कभी-कभी बात इतनी बढ़ जाती है कि तलाक की नौबत आ जाती है। इसके साथ ही घर की आर्थिक स्थिति भी इससे बिगड़ने लगती हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार सोते समय अपने पैर बाथरूम की तरफ न करें, इससे पति पत्नी के बीच झगड़े बढ़ते हैं।
Next Story