अन्य

कुंडली में चन्द्र चौथे भाव में होने पर जातक को करना चाहिये ये उपाय

Gulabi
11 Aug 2021 5:02 PM GMT
कुंडली में चन्द्र चौथे भाव में होने पर जातक को करना चाहिये ये उपाय
x
कुंडली मे चौथे घर में चंद्रमा पर केवल चंद्रमा का ही पूर्ण प्रभाव होता है क्योंकि

कुंडली मे चौथे घर में चंद्रमा पर केवल चंद्रमा का ही पूर्ण प्रभाव होता है क्योंकि वह चौथे भाव और चौथी राशि दोनो का स्वामी होता है। यहां चन्द्रमा हर प्रकार से मजबूत और शक्तिशाली होता है। जातक माँ का दुलारा होता है। चंद्रमा की सभी चीजें जातक के लिए बहुत फायदेमंद साबित होती हैं। हस्‍तरेखातज्ञ एवं ज्‍योतिष पंडित विनोद जी ने बताया कि मेहमानों को पानी के स्थान पर दूध भेंट करें। मां के जैसी स्त्रियों का पांव छूकर आर्शीवाद लेना चाहिये। चांदी को हमेशा बचाकर रखना चाहिए। मुसीबत के समय पर भी न तो बेचे ना ही गिरवी रखें।

जानिये क्‍या करें उपाय

- समय समय पर पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए।

- तीर्थस्थल की यात्रा करने से जीवन की समस्या में कमी आती है।


- जातक को कभी भी जल दूध का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। माँ या माँ जैसी औरतों के साथ बदसलुकी करें तो जीवन बर्बाद हो सकता है।
- हमें अपने कुलदेवी देवता की समय-समय पर पूजा करनी चाहिए।

- हमें अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए।

- हमें ज्‍यादा से ज्‍यादा पेड़ लगाने चाहिए।
Next Story