धर्म-अध्यात्म

नवरात्रि में सपने में आएं मां दुर्गा तो जानें ये शुभ संकेत

Deepa Sahu
9 Oct 2021 2:36 PM GMT
नवरात्रि में सपने में आएं मां दुर्गा तो जानें ये शुभ संकेत
x
ऐसा लोग अक्‍सर कहते हैं कि जो हमारे जेहन में रहता है.

ऐसा लोग अक्‍सर कहते हैं कि जो हमारे जेहन में रहता है वही हमारे सपने में भी आता है। यानी कि हम जिस बारे में सोचते हैं अक्‍सर हमारे सपने में वही आता है। अभी नवरात्र का समय चल रहा है और मन और दिमाग दोनों मां दुर्गा की भक्ति में लीन हैं। ऐसे में मां दुर्गा का आपके अपने में आना बहुत सामान्‍य है। लेकिन मां दुर्गा किस रूप में आपके सपने में आती हैं यह बात आपके जीवन में आने वाली घटनाओं के बारे में बताती है।

सपने में हों माता लक्ष्मी के दर्शन
दोस्तों यदि आपको सपने में माता लक्ष्मी के दर्शन होते हैं तो समझ लेना चाहिए कि जीवन में चल रहा आर्थिक संकट अब दूर होने वाला है और जिंदगी की गाड़ी पटरी पर आने वाली है। इसके साथ ही माता लक्ष्मी को सपने में देखने का यह अर्थ भी होता है कि आपको कारोबार में मुनाफा प्राप्त होगा। वहीं माता लक्ष्मी नवरात्रि के दौरान सपने में दिखें तो इसका अर्थ है कि माता आप पर अनुकंपा बरसाएंगी।
माता पार्वती दिखें सपने में
माता पार्वती यदि आपको सपने में दिखें तो समझ जाइए कि आपको जल्द ही प्रमोशन मिल सकता है या आपको करियर में जबरदस्त सफलता मिल सकता है। इसके साथ ही जो लोग कारोबार करते हैं उन्हें कारोबार में मुनाफा मिलाता है। नवरात्रि में यह सपना दिखना अति शुभ होता है।
लाल वस्त्रों में दिखें माता दुर्गा
यदि माता दुर्गा आपको स्वप्न में लाल वस्त्रों में दिखाई देती हैं और साथ ही उनके चेहरे पर मुस्कान है तो इसका अर्थ है कि कआपके जीवन में कुछ बेहतर होने वाला है। इसका यह अर्थ भी है कि जिस भी क्षेत्र में आप अग्रसर हैं या जिस लक्ष्य का आप पीछा कर रहे हैं उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। वहीं यह सपना संतान सुख प्राप्ति का संकेत भी देता है।
शेर पर सवार माता दुर्गा
यदि स्वप्न में माता दुर्गा शेर पर सवार हों तो यह सबसे शुभ संकेत माना जाता है। इस स्वप्न का अर्थ है कि आपके जीवन के कष्ट दूर होने वाले हैं। वहीं नवरात्रि के दौरान यदि यह स्वपन्न आपको दिख जाए तो समझ जाइए माता दुर्गा आप से प्रसन्न हैं और उनकी कृपा आप पर बरसने वाली है।
माता दुर्गा दिखें काले वस्त्रों में
यदि आप नवरात्रि के दौरान माता दुर्गा को काले रंग के वस्त्रों में अपने सपने में देखें तो इसका अर्थ है कि आपको कुछ परेशानियों का सामना जीवन में करना पड़ सकता है। इसलिए आपको इस संकेत को गंभीरता से लेना चाहिए और जीवन में सुधार करना शुरू कर देना चाहिए। यदि आप सही मार्ग पर चलने लगते हैं और अपनी गलतियों से सीखने लगते हैं तो माता आप पर अवश्य कृपा बरसाती हैं।
Next Story