धर्म-अध्यात्म

आपके शरीर के इन हिस्सों पर छिपकली गिरे तो समझिए होने वाले हैं मालामाल, जानिए कैसे

Subhi
5 March 2022 3:05 AM GMT
आपके शरीर के इन हिस्सों पर छिपकली गिरे तो समझिए होने वाले हैं मालामाल, जानिए कैसे
x
छिपकली कोई ऐसी जीव नहीं है जिससे हमारा कुछ नुकसान होता है, फिर भी घर में उसे देखकर हर कोई भागने लगता है। ये अगर घर में दिख जाए तो कुछ लोग इसे भगाने भी लगते हैं।

छिपकली कोई ऐसी जीव नहीं है जिससे हमारा कुछ नुकसान होता है, फिर भी घर में उसे देखकर हर कोई भागने लगता है। ये अगर घर में दिख जाए तो कुछ लोग इसे भगाने भी लगते हैं। शास्त्रों में भी छिपकली से जुड़े कई शगुन-अपशुगुन बताए गए हैं। साथ ही छिपकली अगर किसी इंसान के शरीर पर गिर जाए तो इसके भी कई शुभ और अशुभ संकेत माने जाते हैं। ज्यादातर लोग शरीर के किसी भी अंग पर छिपकली के गिरने को शुभ नहीं मानते हैं। अगर शरीर पर छिपकली गिर जाए तो लोग तुरंत कुछ उपाय करने लगते हैं ताकि बुरी बला टल जाए और किसी तरह का नुकसान न हो। हालांकि ये बात कम लोग ही जानते हैं कि शरीर के कुछ हिस्सों पर छिपकली के गिरने को शुभ भी माना जाता है। तो चलिए जानते हैं कि छिपकली के अंगों पर गिरने के क्या संकेत बताए गए हैं...

मान्यताओं के अनुसार छिपकली का पुरुषों के बाएं अंगों पर गिरना अशुभ माना जाता है और महिलाओं के दाएं अंग पर छिपकली गिरना अशुभ माना जाता है। वहीं पुरुषों के दाएं अंग और स्त्रियों के बाएं अंग पर छिपकली का गिरना शुभ माना जाता है।

छिपकली का बालों पर गिरना सही नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि छिपकली का बालों पर गिरना इस बात का संकेत देता है कि भविष्य में कोई अशुभ घटना घट सकती है। वहीं अगर छपकली गर्दन पर गिरे तो इसका मतलब है कि सम्मान में वृद्धि होगी।

कहा जाता है कि गाल पर छिपकली गिरती है तो इसका मतलब किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। इसके अलावा अगर छिपकली घर में लड़ाई करते हुए दिखाई दे तो समझना चाहिए कि परिवार या मित्रों से लड़ाई हो सकती है। कहा जाता है कि किसी खास से विवाद हो सकता है।

वहीं यदि खाना खाते वक्त छिपकली की आवाज सुनाई दे तो ये इस बात का संकेत देता है कि कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। अगर छिपकली लड़ते हुए आसानी से माथे पर गिर जाए तो इसे शुभ माना जाता है। ये इस बात का संकेत देता है कि बहुत जल्द बड़ा धन लाभ होने वाला है।

Next Story