धर्म-अध्यात्म

घर पर है बाल गोपाल, तो इन नियमों का करें पालन

Tara Tandi
4 Sept 2023 11:06 AM IST
घर पर है बाल गोपाल, तो इन नियमों का करें पालन
x
सनातन धर्म में पर्व त्योहारों की कमी नहीं हैं एक जाता है तो दूसरा आता हैं लेकिन इन सभी में कृष्ण जन्माष्टमी को बेहद ही खास माना गया हैं जो कि भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना को समर्पित होता हैं। इस दिन भक्त प्रभु के बाल स्वरूप की विधिवत पूजा करते हैं और उपवास आदि भी रखते हैं।
इस बार कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव 6 सितंबर को मनाया जाएगा। पंचांग की मानें तो भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल इस दिन जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जाता हैं। इस दिन श्रीकृष्ण भगवान के बाल स्वरूप की पूजा अर्चना की जाती हैं ऐसे में अगर आपके घर में श्रीकृष्ण बाल स्वरूप में विरामान हैं तो ऐसे में आज हम आपको उनकी सेवा से जुड़े नियम की जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।
लड्डू गोपाल की सेवा से जुड़े नियम—
अगर आपने अपने घर पर बाल गोपाल को स्थापित किया हैं तो उनका कोई ना भी जरूर रखें। ऐसा करने से श्रीकृष्ण घर के सदस्यों के तौर पर हो जाते हैं। इसके अलावा स्थापित किए गए बाल गोपाल को प्रतिदिन स्नान जरूर कराएं। इसके लिए सुबह जल्दी उठकर खुद स्नान करें फिर गोपाल को स्नान कराएं। स्नान कराते वक्त मौसम का ध्यान जरूर रखें। इसके बाद उन्हें सुंदर वस्त्र पहनाएं।
इसके बाद श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा करें और भोजन की व्यवस्था जरूर करें। घर की रसोई में बनने वाले भोजन का भोग सबसे पहले प्रभु को लगाएं। इसके बाद भगवान को लोरी सुनाकर सुलाएं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भगवान के जन्मदिवस के तौर पर मनाया जाता हैं ऐसे में अगर आपके घर में बाल गोपाल हैं तो आप जन्माष्टमी के दिन इनका जन्मदिवस धूमधाम से मनाएं। ऐसा करने से भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती हैं।
Next Story