धर्म-अध्यात्म

यात्रा पर जाते समय यदि इन 4 में से कोई भी 1 व्यक्ति दिख जाए तो, एक अच्छा शगुन माना जाना चाहिए

Bhumika Sahu
5 Jun 2022 7:07 AM GMT
यात्रा पर जाते समय यदि इन 4 में से कोई भी 1 व्यक्ति दिख जाए तो, एक अच्छा शगुन माना जाना चाहिए
x
आज हम आपको ऐसे ही लोगों और चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार है…

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उज्जैन.शकुन-अपशकुन की मान्यताएं कई सौ सालों से भारतीय समाज में रच-बस गई है। हालांकि इन मान्यताओं को कोई भी वैज्ञानिक आधार नहीं है, लेकिन फिर भी इन्हें सिरे से खारिज नहीं किया जा सकता। शकुन-अपशकुन से संबंधित कई बातें शकुन शास्त्र नामक ग्रंथ में बताई गई हैं। शकुन शास्त्र के अनुसार यात्रा पर जाते समय अगर कुछ विशेष लोग या चीजें दिख जाएं तो इसे शुभ शकुन मानना चाहिए। आज हम आपको ऐसे ही लोगों और चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार है…

1. ब्राह्मण का दिखना होता है शुभ
यदि आप किसी खास काम के लिए घर निकलें और सामने कोई ब्राह्मण दिख जाए तो इसे शुभ शकुन समझना चाहिए। धर्म ग्रंथों के अनुसार ब्राह्मण भगवान ब्रह्मा का ही रूप होते हैं, ऐसे में यात्रा पर जाते समय इनका दिखाई देना कार्य में सफलता मिलने का सूचक होता है। ऐसा हो तो पहले ब्राह्मण के पैर पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें और अपनी इच्छा अनुसार दक्षिणा देकर यात्रा आरंभ करें।
2. पीले कपड़ों में किसी महिला या लड़की का दिखना

यदि यात्रा प्रारंभ करते ही आपको कोई कन्या या महिला पीले या केसरिया वस्त्रों में दिखाई दे तो इसे भी शुभ संकेत मानना चाहिए। पीला रंग गुरु ग्रह से संबंधित है जो हर शुभ कार्य के लिए सबसे जरूरी ग्रह माना जाता है। और पीले रंग के कपड़े पहनी हुई स्त्री बहुत ही शुभ शकुन माना जाता है। इससे आपको काम में सफलता मिलने के योग बनते हैं।
3. किन्नर का दिखना भी होता है शुभ
वैसे तो हमारे समाज में किन्नरों को हेय दृष्टि से देखा जाता है लेकिन यात्रा पर जाते समय इनका दिखना बहुत ही शुभ माना जाता है। कुछ ग्रंथों में किन्नर को मंगलमुखी भी कहते हैं। यानी इनका चेहरा देखने से सभी कामों में सफलता मिलती है। यात्रा पर जाते समय किन्नर दिख जाए तो उसे अपनी इच्छा अनुसार दान दें। इससे शुभ फल मिलते हैं।
4. पानी से भरा बर्तन ले जाता व्यक्ति
यात्रा प्रारंभ करते ही जल से भरे कलश (यहां कलश से आशय जल से भरा कोई भी पात्र) दिखाई दे तो इसे भी शुभ शकुन समझना चाहिए। धर्म ग्रंथों के अनुसार, कलश यानी पानी से भरे बर्तन में देवताओं का वास माना गया है, इसलिए यात्रा पर जाते समय इसका दिखना शुभ शकुन होता है।


Next Story