धर्म-अध्यात्म

पति पर है शनि दोष का प्रभाव, तो सुहागिन महिलाएं हरियाली तीज के दिन करें ये उपाय

SANTOSI TANDI
14 Aug 2023 7:31 AM GMT
पति पर है शनि दोष का प्रभाव, तो सुहागिन महिलाएं हरियाली तीज के दिन करें ये उपाय
x
तीज के दिन करें ये उपाय
हिंदू धर्म में हरियाली तीज का पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सलामति के लिए कई घंटों तक निर्जला व्रत रखती हैं। वहीं इस बार दिनांक 19 अगस्त को हरियाली तीज का व्रत रखा जाएगा। शास्त्रों के हिसाब से इस दिन पूजा-पाठ और व्रत रखने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में अगर सुहागिन महिलाओं के पति पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव है, तो इस दिन कुछ उपाय बताए गए हैं।
जिसे करने से शनि के दुष्प्रभाव से मुक्ति मिल सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव को दूर करने के लिए कुछ उपायों के बारे में जानेंगे। जिसे सुहागिन महिलाओं को करना बेहद जरूरी है।
हरियाली तीज के दिन काली गाय के करें उपाय
हरियाली तीज शनिवार (शनिवार उपाय) के दिन है। ऐसे में इस दिन शनिवार का भी दिन है। इसलिए शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए हरियाली तीज का दिन सबसे शुभ है। इस दिन सुहागिन महिलाएं सुबह स्नान करने के बाद काली गाय, काले कुत्ते को चुपड़ी रोटी में गुड़ लगाकर खिलाएं। इससे आपके पति को शनि का साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिल सकता है। अगर आप हमेशा तनावग्रस्त रहते हैं, तो उससे भी आपको छुटकारा मिल सकता है।
हरियाली तीज के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं काले तिल
हरियाली तीज का दिन भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पत है। इस दिन विवाहत महिलाएं गंगाजल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करें और एक मुट्ठी उड़द चढ़ाएं। इससे आपके पति को शनि की महादशी से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही आरोग्य की भी प्राप्ति हो सकती है। इस दिन सुहागिन महिलाओं को मंदिर में सुहाग का सामान भी जरूर अर्पित करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि पति पर आने वाली परेशानियों अपने आप दूर हो जाती है।
हरियाली तीज के दिन नारियल से पति की उतारें नजर
अगर आपके पति पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव है, तो पानीदार नारियल (नारियल के उपाय) लें और अपने पति के ऊपर से 21 बार वार कर जल पर प्रवाहित कर दें। ऐसा 5 शनिवार तक करें। इससे लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य में भी पहले से सुधार हो सकता है।
हरियाली तीज के दिन करें काले तिल का दान
हरियाली तीज के दिन उड़द की दाल, काला कपड़ा और काले तिल का दान करना बहुत शुभ होता है। इससे शनि के कुप्रभाव से मुक्ति मिल सकती है। इससे आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।
अगर आपके पति पर शनिदोष है, तो इन उपायों को आजमाएं और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story