धर्म-अध्यात्म

आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ?

Kajal Dubey
15 March 2022 2:10 AM GMT
आज का दिन सभी 12 राशियों  के लिए कैसा रहेगा ?
x
अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आज दिनांक 15 मार्च 2022 और दिन मंगलवार (Mangalwar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ? कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?

दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
मेष राशि (Aries)
सेहत में चली आ रही समस्या आज के दिन समाप्त हो सकती है। धन के मामले में दिन ठीक दिखायी दे रहा है। परिवार के लोग भी आपका सहयोग करने वाले है। नौकरी ठीक चलने वाली है। आज शिक्षा के क्षेत्र में दिन अच्छा रहने वाला है। संतान के सुख में वृध्दि होने वाली है, कुल मिलाकर के दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- मर्जेन्डा
वृषभ राशि (Taurus)
आज आप अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए योग और प्राणायाम का सहारा लें। वकालत कर रहे लोगों के लिए कुछ प्रतिकूल समय दिखाई दे रहा है। अपने आर्थिक ढांचे को बहुत बचाकर के रखें तो ठीक रहेगा। अतएव फिजूलखर्ची से आपको बचना चाहिए। संतान आपकी आर्थिक सहायता कर सकता है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला
मिथुन राशि (Gemini)
आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहने वाली है। आज आप सोशल साइट से अधिक समय बिता सकते हैं, जिसके कारण कुछ चीजें आपसे आज छूठ सकती हैं। घर परिवार में लोग आपसे नाराज रह सकते हैं। संतान की सेहत को लेकर के चिंता बनी रह सकती है, विशेषकर नवजात शिशुओं को लेकर।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- धानी
कर्क राशि (Cancer)
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज दिन की शुरुआत बहुत अच्छी होने वाली है। आज शिक्षा के क्षेत्र में काफी अनुकूलता दिन दिखाई दे रही है। परिवार के लोग भी आपकी पढ़ाई लिखाई में सहयोग करने वाले हैं। महिला वर्ग आज विशेष रूप से आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकती हैं। रोजगार प्राप्त कर सकती हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
सिंह राशि (Leo)
आज सार्वजनिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को उन्नति का अवसर मिल सकता है। आज पूरे दिन आप प्रसन्न रहने वाले हैं। पूरी ऊर्जा के साथ हर कार्य को करने वाले हैं। आप आज वाहन भी खरीद सकते हैं। मान सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होने वाली है । प्रेमी का भी सुख अच्छा रहने वाला है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल
कन्या राशि (Virgo)
आज आपको स्वास्थ्य में नींद की समस्या रह सकती है। अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवन साथी के साथ बातचीत ठीक से ना होने के कारण आपके रिश्ते पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। काम संबंधित जो भी योजनाएं आ जाती हैं वह रुक सकती है। आर्थिक स्थिति कुछ ठीक नहीं दिखाई दे रही है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- हरा
तुला राशि (Libra)
आज आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे ढंग से निर्वाह करने में सफल रहेंगे। आज आपका परिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में सफलता हाथ लग सकती है। किसी नजदीकी रिश्तेदार के परिवार से कोई दुखद समाचार मिल सकता है। आज आप पौधारोपण भी कर सकते हैं।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी
वृश्चिक राशि (Scorpio)
रिश्तों के मामले में आज आपकी लापरवाही भारी पड़ सकती है। आपका कोई प्रियजन आप से अत्यधिक नाराज हो सकता है। व्यापारिक यात्रा आज के दिन संभव है, जो वित्तीय लाभ प्रदान करने वाली है। आपका पैसा आज आपको और पैसा कमा कर देने वाला है। दांपत्य जीवन सामान्य रहने वाला है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- मैरुन
धनु राशि (Sagittarius)
आज आप मन में आ रहे तमाम नकारात्मक विचार का परित्याग करके आत्मविश्वास के साथ अपने काम में लग जाएं सफलता जरूर मिलेगी। आज आपकी सेहत ठीक रहने वाली है, स्वजन आपके व्यापार काम में सहयोग करेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन ठीक नहीं रहने वाला है सहकर्मी परेशान कर सकते है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
मकर राशि (Capricorn)
सरकारी कामकाज में लगे लोगों के लिए आज का दिन शुभ व रहने वाला है। किसी तरह की कोई वित्तीय सहायता सरकार से प्राप्त हो सकती है। अपने परिवार के साथ शाम के समय कुछ आनंद का समय व्यतीत कर सकते हैं। आज परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- चाकलेटी
कुंभ राशि (Aquarius)
आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी गलतफहमी की वजह से आज आपके परिवार में कुछ दूरियां बढ़ सकती हैं। संपत्ति को लेकर के संघर्ष की स्थिति को उत्पन्न न होने दें। आज आप कोशिश करें कि कुछ पुरानी बातें दोबारा न शुरु हों, शैक्षणिक संस्थान चला रहे लोगों को आज सरकार से सहायता मिल सकती है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नारंगी
मीन राशि (Pisces)किसी नजदीकी संबंधी या मित्र के साथ किसी मामूली बात को लेकर के विवाद हो सकता है। इससे आपको बचने का सकता है। साझेदारी के व्यवसाय में आज आपको मुनाफा मिल सकता है। आज प्रेम संबंधों में पूर्ण पारदर्शिता रखने की आवश्यकता है। संतान की शिक्षा दीक्षा को ले करके आज आपको कुछ विशेष प्रयास करने की आवश्यकता दिखाई दे रही है।
शुभ अंक- 3

शुभ रंग- सुनहरा


Next Story