धर्म-अध्यात्म

इन राशियों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन, जानिए किसकी खुलेंगीं किस्मत

Tara Tandi
20 Jan 2022 3:48 AM GMT
इन राशियों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन, जानिए किसकी खुलेंगीं किस्मत
x
दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आज दिनांक 20 जनवरी 2022 और दिन गुरुवार (Guruwar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ? कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?

दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
मेष राशि (Aries)
आज आपके पैर की हड्डी का दर्द रह सकता है। आज सरकारी कार्मियों को अपने उच्च अधिकारी के कारण परेशान होना पड़ सकता है। आज परिवार के साथ विदेश घूमने की योजना बन सकती है। शैक्षणिक कार्य को संपादित करने के लिये आज आपको अपने मित्रों का सहयोग लेना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल
वृषभ राशि (Taurus)
आज घर के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बढ़ सकती है जिससे पारिवारिक वातावरण में तनाव का माहौल आ सकता है। बेरोजगार लोगों के लिये आज इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है इसके लिए तैयार रहना चाहिए। शिक्षा के स्तर पर आज दिन कुछ कम ठीक रहने वाला है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सफेद
मिथुन राशि (Gemini)
आज गार्मेन्टस के कारोबारियों के लिए लाभ कमाने का समय है। आज विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा संबंधी पढ़ाई में सफल होने की उम्मीद है। आज आप जीवनसाथी को कोई मंहगा उपहार दे सकते हैं। किसी सेवा के कार्य से आज आप जुड़ सकते हैं। किसी नये दोस्त से आज दोस्ती हो सकती है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
कर्क राशि (Cancer)
सेहत के लिये दिन शुभ रहेगा। आर्थिक हालात बेहतर रहने वाला है। आज पति-पत्नी के बीच प्रेम के संबंध मजबूत होंगे। नये सार्वजनिक जीवन निर्माण कार्य में आज आप आर्थिक सहयोग कर सकते हैं। किसी दूर के रिश्तेदार से आज आपकी बात हो सकती है। संतान पक्ष से आज आपको सुख मिलेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
सिंह राशि (Leo)
आज मित्र और सहयोगियों के साथ कोई पार्टी या मौज मस्ती कर सकते हैं। विदेश से सम्बन्धित किसी कार्य में आज आप धन का निवेश न करें। किसी कागजी काम में चूक के वजह से आर्थिक नुकसान संभव रहेगा। परिवार के लोग आज आपको थोड़ा परेशान कर सकते हैं। लव रिलेशन अच्छा रहने वाला है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल
कन्या राशि (Virgo)
व्यापार में आज वही लोग सफल होगें जो अपने काम के प्रतिबध्द रहने वाले है। किसी यान्त्रिक काम को लेकर आज आप डिस्टर्ब हो सकते हैं। आज नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। रचनात्मक कार्य को लेकर आज उत्साह रहने वाला है। मित्रता के लिये नये लोग मिल सकते हैं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- आसमानी
तुला राशि (Libra)
रक्त में कुछ इंफेक्शन की शिकायत हो सकती है विशेषकर महिला वर्ग को। आज व्यापार में कुछ जटिल समस्याएं आ सकती है किन्तु उनका समाधान भी आसानी से आप निकाल सकते हैं। छात्रों के मन में आज गजब का उत्साह और जूनून देखने को मिल सकता है। संतान के प्रेम से आज आप ओतप्रोत रहेंगे।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज अत्यधिक तनाव के कारण से रक्तचाप या मधुमेह की समस्या बढ़ सकती है। भवन-निर्माण सामग्री के व्यापार में आज राहत वाली स्थिति रह सकती है। छोटी-छोटी बातो के तूल न दे अन्यथा ये बातें आज पति-पत्नी के संबंधों में तनाव उत्पन्न करेंगी। लव कप्लस के लिये दिन सुखमय रहने वाला है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- मैरुन
धनु राशि (Sagittarius)
आज माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता आपको आज सता सकती है। आज किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। शारीरिक पीड़ा से बचने के लिये आज आपको एकान्त स्थान पर निवास करना चाहिये। आर्थिक पहलू से आज आप मजबूत रहने वाले हैं। शिक्षा के लिये आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सुनहरा
मकर राशि (Capricorn)
हार्डवेयर के दुकानदारों के लिए समय उपर नीचे वाला रह सकता है। बेरोजगार युवको को आज रोजगार का अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर आज आप निश्चिन्त रह सकते हैं। आज कोई पालतू जानवर भी घर में ला सकते हैं। रंगमंच के कलाकारो को आज अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिल सकता है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- काला
कुंभ राशि (Aquarius)
हृदय के रोगियो के लिये आज कठिन दिन रहने वाला है। शेयर के काम में आज झटका अलग सकता है। दाम्पत्य जीवन में किसी तरह के बात को ज्यादा तूल ना दें। आज परिवार के तरक्की से आप खुश रह सकते हैं। मित्रवत संबंधों में किसी तरह के दूरी आ सकती है। आज उच्चस्तरीय शिक्षा के लिये प्रवास संभव है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- आसमानी
मीन राशि (Pisces)
आज सिरदर्द आपको दु:खी कर सकता है। नौकरी के लियो आज आपका साक्षात्कर आ सकता है। व्यापार के जगत लोगो के लिये आज का दिन सकारात्मक परिस्थिति वाला हो सकता है। आज आपके आपके लव रिलेशनशिप को विरोध झेलने के लिये तैयार रहना चाहिये। गृहस्थी का सुख अच्छा रहने वाला है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सुनहरा


Next Story