- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- वृश्चिक राशि वालों के...

स्कार्पियो : स्कार्पियो के ज्योतिषाचार्य पं. हर्षित मोहन शर्मा के अनुसार, इस वर्ष वृश्चिक राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिलने वाले हैं। वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोग सेना और पुलिस की उच्च सेवा में रहते हैं। राजनीति और प्रशासन से संबंध रखने वाले लोगों के लिए यह वर्ष काफी लाभकारी होगा। मार्च माह में धन संबंधी कार्यों में निर्णय लेने में दिक्कत आएगी। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष लाभदायक होगा। पढ़िए सम्पूर्ण वार्षिक राशिफल।
वृश्चिक राशि वालों का यह वर्ष शुभ फलदायी रहेगा। वर्ष के शुरुआत में सप्तम भाव में मंगल ग्रह के बैठने के कारण दाम्पत्य जीवन तनावमय रह सकता है। क्रोध आने पर वाणी पर संयम रखे अन्यथा सार्वजनिक क्षेत्र पर सम्मान में कमी आ सकती है। मार्च माह में जातक कार्य व्यवसाय में जोखिम वाले कार्यों को करने से डरेंगे, धन संबंधित कार्यो में भी निर्णय लेने में दुविधा होगी किसी वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति के सहयोग लेकर ही निर्णय ले।