- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- बुधवार को ऐसे करें...
धर्म-अध्यात्म
बुधवार को ऐसे करें श्री गणेश की पूजा, जानिए इसकी विधि
Shubhra Nandy
24 March 2021 7:04 AM IST

x
आज बुधवार है और आज के दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। मान्यता है
जनता से रिश्ता वेबडेसक | आज बुधवार है और आज के दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। मान्यता है कि जो व्यक्ति बुधवार को गणेश जी की विधि-विधान के साथ पूजा करते हैं उसे गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। गणेश जी भक्तों से प्रसन्न हो उनके दुखों को हर लेते हैं। साथ ही उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। भगवान गणेश रिद्धि-सिद्धि के दाता हैं और शुभ-लाभ के प्रदाता हैं। ऐसे में घर में गणेश जी की पूजा कैसे की जाए इसकी जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं।
इस तरह करें भगवान गणेश की पूजा:
सुबह-सवेरे जल्दी उठ जाएं। फिर स्नानादि कर निवृत्त हो जाएं।
इसके बाद सबसे पहले घी का दीपक जलाएं। फिर पूजा का संकल्प लें।
गणेश जी का ध्यान करें और उनका आह्वन करें।
अब गणेश जी को स्नान कराएं और फिर जल से और फिर पंचामृत से और फिर शुद्ध जल से उन्हें स्नान कराएं।
फिर गणेश जी को साफ वस्त्र अर्पित करें। अगर आपके पास वस्त्र नहीं हैं तो आप एक नाड़ा भी अर्पित कर सकते हैं।
फिर बप्पा को सिंदूर, चंदन, फूल और फूलों की माला चढ़ाएं। इसके बाद धूप और दीपक जलाएं।
फिर गणेश जी को नैवेद्य चढ़ाएं। इसमें मोदक, मिठाई, गुड़ और फल को शामिल करें।
फिर गणेश जी को नारियल और दक्षिणा प्रदान करें।
इसके बाद गणपति बप्पा की आरती करें और कपूरे के साथ घी में डूबी हुई एक या तीन या इससे अधिक बत्तियां बनाकर जलाएं।
फिर फूल लें और उन्हें गणेश जी के सामने पुष्पांजलि अर्पित करें।
गणपति जी की परिक्रमा करें। ध्यान रहे कि यह परिक्रमा केवल एक ही बार की जाती है।
इसके बाद भूल-चूक के लिए माफी मांगे। आखिरी में साष्टांग प्रणाम करें।
Next Story





