धर्म-अध्यात्म

घर में ऐसे करें मोर पंख का इस्तेमाल, होगी पैसों की बारिश

Shubhra Nandy
23 March 2021 9:13 AM IST
घर में ऐसे करें मोर पंख का इस्तेमाल, होगी पैसों की बारिश
x
हिंदू धर्म में मोर पंख का विशेष महत्व है. भगवान कृष्ण मोर पंख को अपने मुकुट पर सजाते हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेसक | हिंदू धर्म में मोर पंख (Mor Pankh) का विशेष महत्व है. भगवान कृष्ण मोर पंख को अपने मुकुट पर सजाते हैं. मान्यता है कि बिना मोर पंख के भगवान कृष्ण की पूजा अधूरी मानी जाती है. इसके अलावा भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय, माता सरस्वती और इंद्रदेव का वाहन मोर हैं. इतना ही नहीं कई ग्रथों को मोर पंख से लिखा गया हैं. वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में मोर पंख के महत्व के बारे में बताया गया है.

कई लोग मोर पंख का इस्तेमाल घर को सजाने के लिए करते हैं. मोर पंख दिखने में बहुत सुदंर होता है जो आपके मन को मोह लेता है. ज्यादातर लोग मोर पंख के बारे में ये बातें जानते होंगे. लेकिन आप शायद ही जानते होंगे कि घर में मोर का पंख रखना बहुत फायदेमंद होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मोर पंख लगाना शुभ होता है. इसे लगाने से घर की परेशानियां दूर होती है. आइए जानते हैं घर में मोर पंख लगाना कितना फायदेमंद होता है.
वास्तु के अनुसार, मोर पंख को फोटो फ्रेम में लगाकर रखने से आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती है. माना जाता है कि मोर पंख लगाने से घर में सुख – समृद्धि आती है. इसके अलावा जिस जगह आप रुपये- पैसे रखते हैं वहां एक मोर पंख जरूर रखें. ऐसा करने से पैसों की दिक्कत नहीं होती है.
हमने अक्सर अपने घर के बड़ों से सुना हैं कि मोर पंख किताब में रखने से अच्छा होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिन बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता है उन्हें अपनी किताब में मोर पंख रखना चाहिए. ऐसा करने से एकग्रता बढ़ती हैं.
वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि घर के मूख पर मोर पंख लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.
अगर पति- पत्नी के रिश्त में तनाव रहता है तो घर के बेडरूम में मोर पंख की फोटो लगाएं.
इसके अलावा घर में क्लेश की परेशानी को दूर करने के लिए तीन मोर पंख को काले धागे में बांध लें और फिर सुपारी के कुछ टुकड़ों पर पानी छिड़कते हुए 21 बार ओम शनिश्चराय नम: का जाप करें.


Next Story