धर्म-अध्यात्म

नवरात्रि पर कैसे करे माँ को प्रसन्न

Apurva Srivastav
17 March 2023 1:19 PM GMT
नवरात्रि पर कैसे करे माँ को प्रसन्न
x
हिंदू पंचांग के अनुसार नवरात्र साल में 4 बार आते हैं. इसमें प्रथम नवरात्रि चैत्र की नवरात्रि है. चैत्र नवरात्रि के पहले दिन हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है. इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 22 मार्च, बुधवार से प्रारंभ हो रही है, जो 30 मार्च, गुरुवार तक रहेगी. इस दौरान कुछ बेहद शुभ योग बन रहे हैं, जो 110 साल बाद ऐसे शुभ योगों का दुर्लभ संयोग बना रहे हैं. इस दुर्लभ संयोग के कारण मां शक्ति की आराधना का यह पर्व और भी खास हो गया है.
नाव पर आएगी मां दुर्गा
इस साल चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा का नाव पर आगमन हो रहा है, जिसे सुख-समृद्धि कारक कहा जाता है. नाव पर मां दुर्गा के आगमन से सुख-समृद्धि आती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इसके अलावा 110 साल से चले आ रहे इस नवरात्र पर ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बेहद खास है. नवरात्रि में शनि और गुरु अपनी ही राशि में रहेंगे. शनि कुम्भ राशि में और गुरु मीन राशि में रहेगा. इसके अलावा 4 महत्वपूर्ण ग्रह गोचर भी होंगे. इसके अलावा इस साल नवरात्रि 9 दिनों की होगी. यानी नवरात्रि की तिथियों में कोई बदलाव या परिवर्तन नहीं होता है. नवरात्रि के पूरे 9 दिन होना बहुत ही शुभ माना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र प्रतिपदा तिथि 21 मार्च की रात 11 बजकर 4 मिनट से शुरू होगी.
देवी के 9 रूपों की पूजा की जाती है
1- नवरात्रि पहला दिन 22 मार्च 2023 दिन बुधवार: मां शैलपुत्री पूजा
2- नवरात्रि दूसरा दिन 23 मार्च 2023 दिन गुरुवार: मां ब्रह्मचारिणी पूजा
3- नवरात्रि तीसरा दिन 24 मार्च 2023 दिन शुक्रवार: मां चंद्रघंटा पूजा
4- नवरात्रि चौथा दिन 25 मार्च 2023 दिन शनिवार: मां कुष्मांडा पूजा
5- नवरात्रि पांचवां दिन 26 मार्च 2023 दिन रविवार: मां स्कंदमाता पूजा
6- नवरात्र छठा दिन 27 मार्च 2023 दिन सोमवार: मां कात्यायनी पूजा
7- नवरात्रि सातवां दिन 28 मार्च 2023 दिन मंगलवार: मां कालरात्रि पूजा
8- नवरात्र आठवां दिन 29 मार्च 2023 दिन बुधवार: मां महागौरी
9- नवरात्रि 9वां दिन 30 मार्च 2023 दिन गुरुवार: मां सिद्धिदात्री
Next Story