धर्म-अध्यात्म

शुक्रवार को ऐसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न, घर में आएगी धन और समृद्धि

Triveni
12 Feb 2021 4:10 AM GMT
शुक्रवार को ऐसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न, घर में आएगी धन और समृद्धि
x
आज शुक्रवार है और आज के दिन लक्ष्मी मां के स्वरूपों की पूजा की जाती है।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | आज शुक्रवार है और आज के दिन लक्ष्मी मां के स्वरूपों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि अगर माता लक्ष्मी प्रसन्न हो जाएं तो व्यक्ति को धन-धान्य की कमी नहीं रहती है। अगर आप माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर लेते हैं तो धन और समृद्धि के सभी रास्ते खुल जाते हैं। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय किए जाते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों को।

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को इस तरह कर सकते हैं प्रसन्न:
1. अगर घर में लगातार महालक्ष्मी शंख की पूजा की जाए तो लक्ष्मी जी प्रसन्न हो जाती हैं। इससे धन और समृद्धि के रास्ते खुल जाते हैं।
2. अगर आप पीली कौड़ियों को घर में रखते हैं तो मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाते हैं और धन की वृद्धि होती है।
3. शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी मंदिर जाकर उन्हें कमल का फूल अर्पित करने से भी लक्ष्मी जी प्रसन्न हो जाती हैं।
4. लक्ष्मी माता को केसर भात या फिर पीले और सफेद रंग की मिठाई भी अर्पित की जाती है। इससे लक्ष्मी जी प्रसन्न हो जाती हैं।
5. लक्ष्मी जी को श्रीफल बेहद पसंद है। मां लक्ष्मी को श्रीफल अर्पित करना बेहद शुभ होता है। साथ ही माता को खीर, हलुआ, ईख (गन्ना), सिघाड़ा, मखाना, बताशे, अनार, पान और आम्रबेल का भोग भी लगाया जाता है। इससे मां बेहद प्रसन्न हो जाती हैं।
6. घर में धन व समृद्धि लाने के लिए केले के पेड़ की पूजा की जाती है। ऐसा नियमित रूप से करने पर मां लक्ष्मी की कृपा भक्तों पर बनी रहती है।
7. अगर लगातार तुलसी माता और शालिग्राम की पूजा विधि-विधान के साथ की जाए तो मां लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न हो जाती हैं।
8. घर की दहलीज पर रंगोली बनाने से भी मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। साथ ही यहां की पूजा भी करनी चाहिए।
9. अगर घर साफ रहे तो घर में सुख व समृद्धि का वास होता है और वृद्धि के सभी रास्ते खुल जाते हैं। अगर गुरुवार और शुक्रवार को पीले वस्त्र पहने जाएं तो लक्ष्मी माता प्रसन्न हो जाती हैं।
10. घर में किसी भी महिला का अपमान नहीं करना चाहिए। उनकी सभी इच्छाएं भी पूरी करनी चाहिए। इससे लक्ष्मी माता हमेशा प्रसन्न रहती हैं।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Next Story