धर्म-अध्यात्म

कैसे रखें संतान सप्तमी का व्रत? जानें इसकी पूजन विधि और शुभ मुहूर्त

Subhi
3 Sept 2022 3:02 PM IST
कैसे रखें संतान सप्तमी का व्रत? जानें इसकी पूजन विधि और शुभ मुहूर्त
x
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को संतान सप्तमी का व्रत रखा जाता है। कहते हैं कि संतान सप्तमी का व्रत बहुत फलदायी है। इस दिन माताएं अपनी संतान की दीर्घायु और उसकी सुख-समृद्धि के लिए उपवास करती हैं। इसे विधिवत करने से उनके जीवन में चल रही बाधाओं का भी नाश होता है। इसके अलावा, जो लोग संतान से वंचित है, उनके लिए भी यह व्रत बहुत प्रभावशाली माना जाता है। इस साल संतान सप्तमी का व्रत 03 सितंबर को रखा जाएगा। आइए आपको इस व्रत के मुहूर्त और पूजन विधि के बारे में बताते हैं।
संतान सप्तमी 2022 तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि शुक्रवार, 02 सितंबर को दोपहर 01 बजकर 51 मिनट पर प्रारंभ होगी और इसका समापन अगले दिन यानी शनिवार, 03 सितंबर को होगा। उदया तिथि होने के कारण संतान सप्तमी का व्र 03 सितंबर दिन शनिवार को ही रखा जाएगा।
न्यूज़ क्रेडिट :खुलासा इन
Next Story