- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- उत्तर मुखी घर का...

x
उत्तर मुखी घर में घर का मंदिर हमेशा उत्तर-पूर्वी दिशा में होना चाहिए
वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर मुखी घर शुभ होता है। उत्तर दिशा के भगवान कुबेर होते हैं। भगवान कुबेर धन के देवता हैं। उत्तर मुखी घर काफी फलदायी होते हैं लेकिन पूरा घर वास्तु के अनुसार ही होना चाहिए। वास्तु के अनुसार, पूर्व, उत्तर और उत्तर-पूर्व की ओर मुख वाले घर काफी शुभ होते हैं।
घर किसी व्यक्ति के निजी जीवन से जुड़ा होता है। अगर निजी जीवन में व्यक्ति को सुख-शांति है तो वह उसके संपूर्ण व्यक्तित्व पर दिखता है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग अपना घर वास्तु के हिसाब से ही बनवाते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का मेन गेट अगर उत्तर दिशा में हो तो यह बहुत उत्तम होता है। लेकिन उत्तर मुखी घर सभी के लिए शुभ नहीं होते हैं। अगर घर का मेन गेट वास्तु के अनुसार नहीं हो तो यह शुभ की जगह अशुभ फल भी प्रदान कर सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा के किसी कोने में आप घर का मुख्य द्वार बनवा सकते हैं लेकिन इसके साथ ही कुछ शर्तें भी हैं। घर के उत्तर-पूर्वी कोने में कभी भी रसोईघर, बाथरूम या बेडरूम नहीं बनवाना चाहिए। घर के उत्तरी कोने में सीढ़ियों का निर्माण नहीं करवाना चाहिए। इसके अलावा घर का कोई कोना जो उत्तर दिशा से मेल रखता हो, वहां भी सीढ़ियां नहीं होनी चाहिए।
घर के उत्तरी कोने में बड़े और घने पेड़ नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में कूड़ेदान भी नहीं रखना चाहिए। पानी की टंकी भी उत्तर दिशा में नहीं रखना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखें कि रसोई घर दक्षिण-पूर्व दिशा या उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए।
उत्तर मुखी घर में घर का मंदिर हमेशा उत्तर-पूर्वी दिशा में होना चाहिए। इस हिस्से में बैठक भी बनवा सकते हैं। मास्टर बेडरूम दक्षिण-पश्चिम दिशा में ज्यादा शुभ होता है।
Tagsवास्तु दोषवास्तु दोष के उपायवास्तु दोष निवारण के उपायवास्तु शास्त्रवास्तु शास्त्र का ज्ञानवास्तु के नियमवास्तु टिप्सकुछ महत्वपूर्ण वास्तु नियमसनातन धर्महिंदू धर्मभारतीय ज्योतिष शास्त्रज्योतिष शास्त्रVastu DoshaVastu Dosha RemediesVastu ShastraKnowledge of Vastu ShastraRules of VastuVastu TipsSome Important Vastu RulesSanatan DharmaHinduismIndian AstrologyJyotish Shastraजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story