- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- कैसा होता है कुंभ राशि...
धर्म-अध्यात्म
कैसा होता है कुंभ राशि वाले जातकों का स्वभाव
Apurva Srivastav
10 March 2023 3:57 PM GMT

x
इन जातकों को सब कुछ जानने की उत्सुकता रहती है
कुंभ राशि वाले जातकों का स्वभाव अत्यंत संवेदनशील होता है। इनके आसपास कई लोग होते हैं लेकिन करीबी और विश्वसनीय मित्र कम ही होते हैं। इन जातकों में एक अच्छे वार्ताकार का गुण भी होता है। इन्हें अपने जैसे ही लोगों के साथ रहना पसंद होता है।
ये अपनी बातों को स्पष्टता और सीधे तौर पर व्यक्त करते हैं। छल-कपट का भाव इनमें नहीं होता। इन जातकों को जीवन में परिवर्तन अच्छा नहीं लगता। जब इन्हें धोखा मिलता है तो यह बदले की भयावह भावनाओं से कुंठित रहते हैं। इन्हें निजी जीवन में शांतिमय जीवन जीना पसंद होता है। यह जातक बुद्धिमान और हंसमुख होते हैं। इनका यही स्वभाव दूसरों को इनके प्रति आकर्षित करता है।
इन जातकों को सब कुछ जानने की उत्सुकता रहती है जिस कारण यह अपने आसपास की हर चीज में रुचि रखते हैं। ये किसी एक बात पर अपना ध्यान केंद्रित करने में असक्षम होते हैं।
यह व्यक्ति सचेत होते हैं और इनकी भाषा पर अच्छी पकड़ होती है। स्वभाव से विनम्र होते हुए भी इनकी बातें काफी प्रभावशाली होती हैं। दयालु स्वभाव के इन जातकों की रुचि मानवीय गतिविधियों में अधिक रहती है।
Tagsवास्तु दोषवास्तु दोष के उपायवास्तु दोष निवारण के उपायवास्तु शास्त्रवास्तु शास्त्र का ज्ञानवास्तु के नियमवास्तु टिप्सकुछ महत्वपूर्ण वास्तु नियमसनातन धर्महिंदू धर्मभारतीय ज्योतिष शास्त्रज्योतिष शास्त्रVastu DoshaVastu Dosha RemediesVastu ShastraKnowledge of Vastu ShastraRules of VastuVastu TipsSome Important Vastu RulesSanatan DharmaHinduismIndian AstrologyJyotish Shastraजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story