धर्म-अध्यात्म

कैसा होता है मूलांक 2 वाले लोगों का स्वाभाव

Apurva Srivastav
9 March 2023 4:46 PM GMT
कैसा होता है मूलांक 2 वाले लोगों का स्वाभाव
x
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 2 कहलाएगा। ऐसी तारीख में पैदा हुए लोगों का चंद्रमा प्रबल होता है। मूलतः यह सूर्य के कोमल गुणों का प्रतिनिधित्व करता है और मात्र इसी कारण अंक एक तथा अंक दो निश्चित रूप से परस्पर विपरीत स्वभाव तथा चरित्र वाले होते हैं।
हालांकि उसका प्रभाव परस्पर अनुकूल हो सकता है इसलिए यह दोनों अंक वाले लोग एक दूसरे के अच्छे सहयोगी भी हो सकते हैं।आइए देखते हैं कि मूलांक 2 वाले व्यक्तियों की खास बातें क्या हैं।
मूलांक 2 वाले लोगों का स्वाभाव
अंक 2 का स्वामी चंद्रमा होता है। चंद्रमा शीतलता का प्रतीक है और वो शिव जी को अति प्रिय है। चंद्रमा अपना रूप बदलता रहता है, इसलिए अंक 2 के व्यक्ति चंचल होते हैं, परन्तु वह स्वाभाव से सरल और संवेदनशील होते हैं। छोटी-छोटी बातों से वे जल्दी आहत भी हो जाते हैं। इनका स्वाभाव बड़ा ही शर्मीला होता है और इसी वजह से ये अपनी बातें दूसरों के सामने अक्सर खुल कर व्यक्त नहीं कर पाते हैं।
जिनका मूलांक 2 होता है उन लोगों का स्वभाव अक्सर कल्पना पूर्ण, कलात्मक तथा रोमांटिक होता है हालांकि वे लोग अच्छे ह्रदय वाले होते हैं। वे लोग अपने दिल में किसी के प्रति दुश्मनी या प्यार पालकर उसे छिपाए नहीं रख पाते । मूलांक 1 वाले व्यक्तियों की तरह यह लोग भी अपने क्षेत्र में नई खोज करने की इच्छा रखते हैं लेकिन अपने विचारों को दृढ़ता के साथ कार्य रूप में नहीं बदल पाते ।
मूलांक 2 वालों के गुड़, शारीरिक रूप की तुलना में मानसिक रूप से अधिक प्रकट होते हैं। मूलांक 1 वाले लोगों की तरह यह लोग शारीरिक रूप से बलवान ना होकर कमजोर होते हैं। हालांकि महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मने वाले, मूलांक 2 वाले व्यक्ति होते हैं लेकिन उनके गुणों की विशिष्टता तब प्रकट होती है जब वह 20 जून से 27 जुलाई के बीच में पैदा हुए होते हैं।
यह चंद्रमा का समय होता है इस समय अवधि में 20 जुलाई तक के दिन महत्वपूर्ण माने जाते हैं। 20 जुलाई से 27 जुलाई तक के दिन संधि काल की अवधि वाले होते हैं। अंक शास्त्र में एक बड़ी दिलचस्प बात यह होती है कि मूलांक एक वाले और मूलांक 2 वाले व्यक्तियों के कंपन साथ-साथ होते हैं अतः उनमें आपस में अच्छी निभ सकती है लेकिन मूलांक 7 वाले लोगों के साथ मूलांक 2 वाले व्यक्तियों के संबंध इतने अच्छे नहीं बन पाते।
मूलांक 2 वाले लोगों के स्वाभाव की पॉजिटिव बातें
मूलांक 2 वाले व्यक्तियों को प्रेम करना बहुत अच्छे से आता है। वे अच्छे मित्र होते हैं और मित्रता अच्छे से निभाते हैं। इनमें सेवा भाव कूट-कूट कर भरा होता है और ये लोग दूसरों की मदद करने के लिए तत्पर रहते हैं। ये सौंदर्य और कला के प्रेमी भी होते हैं। ये बड़े ही मृदुभाषी होते हैं और दूसरों के मन की बातें बड़ी आसानी से जान लेते हैं।
मूलांक 2 वाले लोगों के स्वाभाव की नेगेटिव बातें
इस मूलांक के लोग अपने चंचल स्वाभाव के कारण किसी एक काम को देर तक तन्मयता से नहीं कर पाते। मूलांक 2 वाले व्यक्ति अक्सर खर्चीले भी बहुत होते हैं लेकिन अधिकतर बार इनको धन की कमी नहीं होती है। आत्त्मविश्वास की कमी के कारण ये लोग अधिकतर समय नाज़ुक मौकों पर बड़ा निर्णय लेने में सामान्यतया असमर्थ होते हैं।
इस मूलांक के लोगों में मुख्य दोष अस्थिर मन का होना या मन का हमेशा बेचैन रहना होता है। इसके अलावा उनके अन्य दोषों में आत्मविश्वास की कमी और इसी कारण से अपने विचारों या योजनाओं को बीच में ही छोड़ देना होता है। अतः इन दोषों से उन्हें अपने को बचाए रखना अति आवश्यक है। यदि ऐसे लोगों के चारों ओर की परिस्थितियां दुखद या तनावपूर्ण हो जाती हैं तो वह बड़े जल्दी बेचैन, अति भावुक, दुखी और अव्यवस्थित हो उठते हैं।
मूलांक 2 वाले लोगों के लिए सावधानियाँ
कभी-कभी ये लोग निराशावादी होते हैं और इसलिए इनके अवसाद का शिकार होने की संभावना रहती है, इसलिए इन्हें अधिकतर समय खुश रहने की आदत डालनी चाहिए। इनकी पढाई में किसी ना किसी तरह का व्यवधान आने की संभावना भी रहती है, परन्तु इन्हें धैर्य और लगन से अपनी शिक्षा के पथ पर डटे रहना चाहिए।
ये प्रेम बहुत सच्चे दिल से और गहराई से करते हैं परन्तु रोमांटिक होने के बाद भी अपने भोले-भाले स्वाभाव के कारण प्रेम में अक्सर इन्हें धोखा मिलता है, इसलिए इन्हें जीवनसाथी की तलाश बहुत परिपक्वता और समझदारी से करना चाहिए। इन्हें सर्दी ज़ुखाम जल्दी होता है और इनको छाती या पेट से संबंधित रोग होने की संभावना रहती है, इसलिए इन्हें खान-पान में सावधानी भी रखनी चाहिए।
मूलांक 2 वाले लोगों के लिए शुभ दिन
मूलांक 2 वाले व्यक्तियों को भी अपनी योजनाएं और विचार उन्ही दिनों कार्य रूप में परिवर्तित करने चाहिए जो उनके अनुकूल बैठते हो जैसे तारीख 2, 1 1, 20, 29 जो किसी भी माह की हो सकती है विशेष रूप से 20 जून से 27 जुलाई तक का समय मूलांक 2 वालों के लिए अधिक शुभ होता है।
उनके लिए सप्ताह के दिनों में रविवार, सोमवार और शुक्रवार सौभाग्यशाली सिद्ध होते हैं। शुक्रवार क्योंकि शुक्र ग्रह से प्रभावित है अतः वह विशेष रूप से मूलांक 2 वालों के लिए लाभप्रद होता है। इसके अलावा मूलांक एक वाले व्यक्तियों की भांति अगर इन दिनों खासतौर से रविवार सोमवार और शुक्रवार को उनका अपना मूलांक 2 भी पड़ता है अर्थात उस दिन तारीख 2, 11, 20 और 29 पढ़ रही हो तो और भी अधिक शुभ हो जाता है। 1, 4, 7, 10, 13, 16, 19, 22, 25, 28 और 31 की तारीख भी उनके लिए शुभ हो सकती है।
मूलांक 2 वाले लोगों के लिए लाभदायक करियर
इस मूलांक वाले लोगों के लिए द्रव्य, तरल, शिक्षा या बैंकों से संबंधित क्षेत्र उपयुक्त रहते हैं। व्यापार की अपेक्षा इनके लिए नौकरी करना बेहतर रहता है। फिल्मों में ऐक्टिंग भी इनके लिए एक प्रभावशाली क्षेत्र हो सकता है। इस मूलांक में जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति हैं सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख़ खान, अजय देवगन, बॉलीवुड के पुराने ऐक्टर दिलीप कुमार, मोहन दास करम चंद गाँधी, वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन, जॉन एफ कैनेडी, इत्यादि।
मूलांक 2 वाले लोगों के लिए शुभ अंक, शुभ दिन और लाभदायक रंग
मूलांक 2 वाले लोगों के लिए रविवार, सोमवार और शुक्रवार अच्छे दिन होते हैं। अगर अंकों की बात करें तो इनके लिए 1, 2, 4 और 7 अंक अक्सर लकी नंबर साबित होते हैं। मूलांक 2 वाले व्यक्तियों के लिए हल्के या गहरे हरे रंग सौभाग्यशाली होते हैं। सफ़ेद, क्रीम, पीला रंग भी इनके लिए शुभ रंग माने जाते हैं।
इन्हीं रंगों के वस्त्र आदि उन्हें पहनने चाहिए गहरे लाल, बैगनी या काले रंग उनके अनुकूल नहीं बैठते और उन्हें विशेष रूप से इन से बचना चाहिए। इस अंक का स्वामी चन्द्रमा होने के कारण मूलांक 2 वाले लोगों के लिए भाग्यशाली रत्न है मोती।
मोती के अलावा मूलांक 2 वाले लोग चंद्रमणि जिसे मूनस्टोन भी कहते हैं उसे भी धारण कर सकते हैं। इसके अलावा पीले हरे रंग के पत्थर जो संभव हो उन्हें ऐसे रत्नों को धारण करना चाहिए।।
Next Story