- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- कैसे मनाया जाता है...

x
पोइला बैसाख या पोइला बोइशाख, बैसाख के महीने में पहला दिन है।
पोइला बैसाख या पोइला बोइशाख, बैसाख के महीने में पहला दिन है। पोइला बैसाख को बांग्ला नोबोबोरषों के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन बंगाली नव वर्ष का प्रतीक है। इस पर्व को पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा में बहुत खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है। आमतौर पर यह पर्व 14 या फिर 15 अप्रैल को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 15 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इस पर्व को बांग्लादेश में भी काफी धूमधाम से मनाते हैं हालांकि, बांग्लादेश में ये त्योहार हर साल 14 अप्रैल को मनाया जाता है जिसे ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार होता है।
कैसे मनाया जाता है पोइला बोइशाख
इस दिन बंगाली समाज के लोग सभी कामों से निवृत्त होकर नए-नए पारंपरिक कपड़े पहनते हैं। इसके साथ ही मंदिर को खूब सजाने के साथ विधि-विधान से पूजा पाठ करते हैं। आज के दिन गौ पूजन करने का भी विधान है। गाय को तिलक, भोग लगाने से लेकर पैर छूकर आशीर्वाद लिया जाता है। वहीं व्यापारी लोग आज के दिन व्यापार का लेखा-जोखा देखते हैं।
इस तरह देते है पिछले साल के कष्टों की आहुति
बांग्ला नववर्ष के रूप में मनाए जा रहे इस त्योहार में पुआल जलाने की भी परंपरा है। माना जाता है कि पुआल जलाकर वह पिछले साल मिले कष्ट की आहुति देते हैं।
पोइला बोइशाख का शुभ मुहूर्त 2022
बंगाली युग 1429 प्रारम्भ
पोइला बोइशाख आरंभ- 15 अप्रैल 2022, शुक्रवार
पोइला बोइशाख का दिन इस तरह मनाते हैं
बंगाली समुदाय के लोग आज एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने के साथ पारंपरिक कपड़े पहनते हैं। इसके साथ ही इस दिन पारंपरिक भोजन भी बनाया जाता है। इस दिन घर में लोग 'पांत भात' बनाते हैं जो हरी मिर्च, प्याज और फ्राइड हिल्सा फिश से बनता है। इसके अलावा इस दिन कई प्रकार की मिठाइयां भी बनाई जाती हैं।

Ritisha Jaiswal
Next Story