- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- राशिफल : जानिए किन...

जनता से रिश्ता बेवङेस्क | आज 6 फरवरी दिन शनिवार को चंद्रमा के गोचर वृश्चिक राशि में केतु के साथ होने से ग्रहण योग का भी प्रभाव रहने वाला है। यही वजह है कि आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। यही नहीं कर्क राशि वालों के लिए दिन बेहद सुखद रहेगा।
इसके अलावा, आज का राशिफल 6 फरवरी दिन शनिवार को मकर राशि में 5 ग्रहों का संयोग बना रहेगा। यदि आपका कर्क राशि है तब तो आप जान ही गए होंगे कि आज का दिन आपके लिए काफी लाभदायक है। लेकिन, यदि आपका कोई और राशि है, तो जानिए आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है-
कर्क
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इस राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन तरक्की व लाभ के ख्याल से बेहद अहम है। योजनाएं सफल होंगी। आज सही इंसान के मिलने से काम में सफलता मिलने की संभावना है। छात्रों और बिजनेसमेन के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
मिथुन
बता दें कि कारोबारियों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। मिथुन राशि वालों के सितारे कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। इन्हें सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। सर्दी-जुकाम की शिकायत हो सकती है। वैसे आज आप किसी योजना का आरंभ भी कर सकते हैं जो भविष्य में सफल होकर लाभ दिलाएगा। घर और जमीन खरीदने की कोशिश करने वालों को अपने प्रयास में सफलता मिल सकती है। आर्थिक मामलों में आपको संयम से काम लेना होगा नहीं तो बजट बिगड़ सकता है।
वृषभ
आज इस राशि के लोगों को खान-पान के हिसाब से ध्यान रखना होगा। सुस्ती व आलस भी इस राशि के लोग महसूस करेंगे। शाम के समय अच्छा मनोरंजन के साथ समय बितेगा। परिवारिक जीवन में तालमेल अच्छा रहेगा।
सिंह
इस राशि के लोगों के लिए प्यार मिलने की संभावना है। संभव है कि किसी दिल में आपके लिए प्यार अंगड़ाई ले रहा है। सेहत के मामले में अच्छा दिन रहने वाला है। भाग्य 84 प्रतिशत आपके साथ होगा।
कन्या
नौकरी व व्यवसाय में सहकर्मियों व अधिकारियों से साथ मिलेगा, साथ ही आज की दिन अच्छा रहेगा। कला क्षेत्र से संबंध रखते हैं तो नया कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में भी आपका दिन सही रहेगा। भाग्य 79 प्रतिशत आपके साथ होगा।
तुला
आज का दिन तुला राशि वालों के लिए बेहतर रहेगा। कारोबार में कई क्षेत्र से आप लाभ पाएंगे। साझेदारी में आपको फायदा मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पारिवारिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आपके लिए सलाह है कि आज जो काम करें उस पर फोकस रखें कई कार्यों में हाथ डालने से का खराब होगा। दिया गया उधार और कर्ज वापस मिल सकता है। दूर रहने वाले संबंधियों से संपर्क होगा। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृश्चिक
आज शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद भी आप जो भी काम साहस के साथ करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में उलझन के बाद सफलता पाएंगे। परिवार में जीवनसाथी और बच्चों को लेकर चिंता हो सकती है। कुछ गैर जरूरी खर्चे भी आज हो सकते हैं। भाग्य 67 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है।
धनु
आज के दिन धनु राशि वालों को अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। अपने काम पर ध्यान दें, दूसरों के मामलों में उलझने से आपका समय और धन दोनों खराब होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। मन में कई तरह के विचार आकर आपको उलझाएंगे। जीवनसाथी और बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मकर
आज मकर राशि से ग्यारहवें घर में चंद्रमा केतु के साथ संचार कर रहे हैं। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आपको कुछ बदलाव दिख सकते हैं। मन कुछ आज बेचैन रह सकता है। आर्थिक मामलों में फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। कारोबार में लाभ सामान्य रहेगा। शेयर में निवेश संभलकर कर करें। जोखिम वाले काम से आज बचकर रहें। भाग्य 62 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कुंभ
आज आपकी राशि के स्वामी शनि के द्वादश भाव में होने से निजी संबंधो पर भावनाएं हावी रहेंगी। किसी निकट संबंधी के कारण मानसिक कष्ट हो सकता है। जीवन के कड़वे अनुभवों से सबक सीखेंगे। अतीत को भूलकर वर्तमान में कदम आगे बढ़ाएं। आज आपके कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित बदलाव की संभावना है। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मीन
आज आपके काम में बाधा हो सकता है, कोई बनता काम अटक सकता है। निजी संबंधों में विवाद की स्थिति हो सकती है। कुछ जरूरी खर्चे हो सकते हैं। कारोबारी लाभ मिल सकता है लेकिन भाग्य के सिर्फ 67 प्रतिशत साथ होने की संभावना है।





