धर्म-अध्यात्म

राशिफल 6 जनवरी: क्या मिथुन और धनु राशि वालो मिलेगा अपने जीवन में ये सरे लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

Tara Tandi
6 Jan 2021 8:26 AM GMT
राशिफल 6 जनवरी: क्या मिथुन और धनु राशि वालो मिलेगा अपने जीवन में ये सरे लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल
x
ग्रहों की स्थिति-मंगल मेष राशि में विराजमान हैं। राहु वृषभ राशि में हैं।

जनता से रिश्ता बेवङेस्क| ग्रहों की स्थिति-मंगल मेष राशि में विराजमान हैं। राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा कन्‍या राशि में हैं। वृश्चिक राशि में केतु हैं। धनु राशि में सूर्य और शुक्र हैं। मकर राशि में बुध, गुरु और शनि विराजमान हैं। ग्रहों की स्थिति लगभग ठीक कही जाएगी लेकिन गुरु और शनि के योग के साथ वहां पर बुध भी जाकर विराजमान हो गए हैं। मित्रक्षेत्री बुध हैं लेकिन नीच के गुरु के साथ ये सारे ग्रह संयोग कर रहे हैं, यह बहुत अच्‍छा संयोग नहीं माना जाएगा।

मेष-शारीरिक, मानसिक और व्‍यवसायिक स्थिति अच्‍छी चल रही है। शत्रु उपद्रव सम्‍भव है लेकिन कोई कुछ कर नहीं पाएगा। स्‍वयं नतमस्‍तक हो जाएंगे लोग। हरी वस्‍तु का दान करें।

वृषभ-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में न उलझें। झगड़ा-तकरार न करें। बाकी स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। व्‍यापारिक रूप से भी आप सही चल रहे हैं। गणेश जी की वंदना करें।

मिथुन-भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी सम्‍भव है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। मां काली की वंदना करते रहें।

कर्क-अपने पराक्रम के बल पर आगे बढ़ते दिख रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब कुछ बहुत अद्भुत दिखाई दे रहा है। यह बहुत दिनों के बाद कुछ मौका मिला है जिसमें आप आगे बढ़ते, सृजन करते दिख रहे हैं।

सिंह-पूंजी निवेश से बचें। धनागमन होगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक चल रहा है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं दिख रही है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चल रहे हैं। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-जिस चीज की जरूरत है, उसकी उपलब्‍धता है। स्‍वास्‍थ्‍य भी ठीक है। प्रेम मध्‍यम गति में है लेकिन ठीक चल रहा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चल रहे हैं। पीली वस्‍तु का दान करें।

तुला-अज्ञात भय परेशान करेगा। थोड़ा खर्चीली चीजें सामने आएंगी तो मन परेशान होगा। बाकी स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चल रहे हैं। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-सरकारी तंत्र से लाभ होता दिख रहा है। आर्थिक, व्‍यापारिक, शारीरिक स्थिति ठीक है। प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। थोड़ा बचकर पार करें। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु-स्थिति ठीक कही जाएगी। कोई समस्‍या नहीं है। राजनीतिक लाभ होता दिख रहा है। पैतृक सम्‍पत्ति में इजाफा दिख रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और व्‍यापार आपका सही चल रहा है। हरी वस्‍तु का दान करें।

मकर-पूजा-पाठ में मन लगेगा। धार्मिक स्थिति अच्‍छी है। भाग्‍य साथ देगा। प्रेम भी ठीक है। स्‍वास्‍थ्‍य भी ठीक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप आगे चल रहे हैं। गणेश जी को दूर्वा घास चढ़ाएं।

कुंभ-थोड़ा सा जोखिम भरा समय है। बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम की स्थिति मध्‍यम रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य के दृष्टिकोण से सही चलेंगे आप। गणेश जी की वंदना करते रहें।

मीन-व्‍यापारिक लाभ होगा। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। एक आनंदमय जीवन गुजरेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर जरूर ध्‍यान दें। पीली वस्‍तु पास रखें। भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाएं।

Next Story