धर्म-अध्यात्म

Horoscope : शुक्र शुभ हों तो मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि भी बनी रहती है

Ritik Patel
18 Jun 2024 10:43 AM GMT
Horoscope : शुक्र शुभ हों तो मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि भी बनी रहती है
x
Horoscope : शुक्र इस वक्त बुध की मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। शुक्र जल्द ही उदित अवस्था में आने वाले हैं। 30 जून से शुक्र उदय अवस्था में गोचर करेंगे। शुक्र के मिथुन राशि में उदय होने से कुछ राशियों को प्रॉफिट तों कुछ राशियों को जीवन में परेशानियों का सामना करना होगा। शुक्र शुभ हों तो मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि भी बनी रहती है। ऐसे में शुक्र के उदय होने से कुछ राशियों की झोली पैसों से भर सकती है-तुला राशिमिथुन राशि में शुक्र के उदय होने से तुला राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होने लगेंगी।
boss
और कलीग्स के सपोर्ट से करियर में आप सभी टास्क बखूबी complate कर लेंगे। विदेश की यात्रा करने की भी संभावना है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।कन्या राशि, मिथुन राशि में शुक्र के उदय होने पर कन्या राशि के जातकों को काफी फायदा होगा। इस राशि के लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। कॉम्पिटिशन की तैयारी करने वालों को शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। किसी दोस्त की मदद से जीवन में आ रही मुश्किलें दूर होने लगेगी।
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए मिथुन राशि में शुक्र का उदय होना शुभ परिणाम लेकर आएगा। सालों से रुके हुए काम इस राशि के लोगों के बनने लगेंगे। धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। सुख-शांति का माहौल रहेगा। शुक्र के शुभ प्रभाव से करियर में प्रमोशन होने की भी संभावना है।

खबरों के अपडेट के लिए जुड़े रहे जनता से रिश्ता पर |


Next Story