धर्म-अध्यात्म

आज का राशिफल: 3 सितंबर 2021

HARRY
3 Sep 2021 12:30 AM GMT
आज का राशिफल: 3 सितंबर 2021
x
आज का राशिफल

मेष:

3 सितंबर शुक्रवार को चंद्रमा का संचार मिथुन उपरांत कर्क राशि में होगा। चंद्रमा का यह संचार आज कन्या राशि वालों के लिए भाग्यशाली रहेगा। जबकि तुला राशि के लोग उलझन में रहेंगे। मिथुन राशि वालों को जरूरत से ज्यादा तारीफ करने वालों से सतर्क रहना चाहिए, देखिए आपके लिए दिन कैसा रहने वाला है…
आज का दिन आपके लिए शुभ है। काफी संघर्ष के बाद आज आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। अब लग रहा है कि धीरे-धीरे आपका भाग्य साथ देगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आज किसी कारण से दूर की यात्रा भी हो सकती है। छोटे मोटे पार्ट टाईम कारोबार के लिए भी समय निकालना आसान रहेगा। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होने का दिन है। मन में खुशी होगी। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:
आज का दिन खुशनुमा है और सबके साथ बीतेगा। आज आपके परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है और आपको खुशी भी होगी। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की खरीदा करनी चाहिए। पैसे बर्बाद करने से कोई फायदा नहीं है। सांयकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। आप उनके लिए टाइम निकाल पाएंगे। आज भाग्‍य 81 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:
आज ग्रहों की दशा आपके दिन की शुभता का संकेत दे रही है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर लोग हैरान हो सकते हैं। स्वयं आपकी नज़र भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। लोग आपसे जलन महसूस कर सकते हैं। प्रगति की इस गति को स्थायी रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए। कोई आपकी ज्‍यादा तारीफ करे तो उससे सावधान रहें। अपने कार्य में ध्यान लगाएं तो सही रहेगा। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।
कर्क:
आप स्‍वभाव से काफी परोपकारी हैं और आज आपका दिन दूसरों के कार्य करने और उनकी चिंता में बीतेगा। आप हमेशा ही अपने परिवार की सलामती के लिए कटिबद्ध रहते हैं। आज भी वह चिंता आपको परेशान कर सकती है। यदि सबकी सहमति हो जाए तो कहीं दूसरे स्‍थान पर जाने के बारे में भी सोच सकते हैं और आपकी यह सोच आपको फायदा देगी। नौकरी के मामले में भी आज का दिन शुभ है। आज भाग्‍य 69 फीसदी साथ देगा।
सिंह:
आज का दिन आपके लिए उलझन वाला हो सकता है। आपको कारोबार की चिंता परेशान कर सकती है। पिछले काफी दिनों से आपका व्यवसाय नियमित न होने की वजह से आप मुश्किल हालात का सामना कर सकते हैं। नौकरी व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा। आज भाग्‍य 75 फीसदी साथ देगा।
कन्या:
आपके राशि स्वामी की कृपा से आज आपको भाग्‍य का साथ मिल रहा है और आपके कई कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। हालांकि इसके साथ ही आपको थोड़ी सी सावधानी भी रखनी चाहिए। फिलहाल तो आप अपने कार्य को उत्साहपूर्वक पूरा करें। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन अनुबंध आपको प्राप्त होगा। आपको ऑफिस में अच्‍छा माहौल प्राप्‍त होने से मन में प्रसन्‍नता रहेगी। आज भाग्‍य 68 फीसदी साथ देगा।
तुला:
आज का दिन आपका काफी उलझन में बीतेगा। आप बिना वजह किसी बात को लेकर चिंता में रहेंगे। ग्रहों की कुछ अशुभ दशा होने की वजह से कुछ परेशानियां तो वास्तविक हैं ही कुछ आप अपने अदूरदर्शी स्वभाव के कारण स्वयं भी खड़ी कर लेते हैं। आज किसी वजह से सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगो को पराजित कर सकते हैं। आपको दिमाग से काम करना होगा और बुरे लोगों का साथ छोड़ दें। आज भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:
आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपको कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में अपने ऊपर तनाव को हावी न होने दें तो सही होगा। आपके द्वारा बनाई जाने वाली नवीन योजनाएं सफल होंगी और आपके प्रयास को सफलता मिलेगी। पुराने झंझटों से छुटकारा मिलेगा। आज निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें, समय बहुत ही अनुकूल है। आज भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।
धनु:
आज का दिन आपके लिए अन्‍य दिनों की तुलना में खास है औ र आपको आपके संपर्कों का लाभ प्राप्‍त होगा। रुका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा, रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। व्यवसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रात्रि के समय मांगलिक अवसरों में जाने का मौका मिलेगा। आज शाम के वक्‍त आपके मन में प्रसन्‍नता रहेगी। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।
मकर:
आज का दिन आपके सुख, समृद्धि और वृद्धि प्रदान करने वाला है। सामाजिक, धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा। ग्रह चाल भी आपका साथ दे रही है और आपके कार्य समय से पूरे होने की उम्‍मीद है। आज आपको क्रय-विक्रय के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिन भर मिलेंगे और लोगों के साथ भी आपके संबंध मधुर होंगे। व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें। दूसरों की बातों में अधिक न फंसें। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा। आज भाग्‍य 85 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:
आज का दिन आपको लाभ देने वाला है। बॉस के साथ आपके संबंध पहले से बेहतर होंगे और आप अपनी बात उनके सामने रख पाएंगे। आयात-निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में रुचि बढ़ेगी और ईश्‍वर में आपकी आस्‍था पहले से अधिक मजबूत होगी। समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।
मीन:

आज आपके राशि स्‍वामी की शुभ दशा देखने से लग रहा है कि आपको पूर्ण रूप से लाभ मिलने की उम्‍मीद है। उन्नति के क्षेत्र में कई मार्ग खुलेंगे। अध्ययन और आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी और मन प्रसन्‍न रहेगा। विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे। गुप्त शत्रु व ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। किसी को आज रुपया उधार न दें वापस नहीं मिलेगा। माता-पिता-गुरु की सेवा, देव पूजन में भी ध्यान लगाना न भूलें। आज भाग्‍य 83 फीसदी साथ देगा।

Next Story